भिलाई में CM भूपेश ने राजीव भवन का किया शिलान्यास: 10,000 sq ft में बनेगा भवन…खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत…पं. नेहरू पर कहीं ये बात…धर्मांतरण पर BJP को घेरा; PCC अध्यक्ष मरकाम, मंत्री अकबर, MLA वोरा और यादव मंच पर थे मौजूद

  • इस कार्यक्रम में कई मंत्री, विधायक, महापौर हुए शामिल
  • राधिका नगर में बनेगा राजीव भवन
  • 10 हजार स्क्वायर फीट में बनेगा भवन
  • 15 लाख रुपये दिए हैं भवन के लिए
  • मो. अकबर, PCC चीफ मोहन मरकाम, विधायक अरुण वोरा, मो. अकबर, समेत कांग्रेस के दिग्गज नेता पहुंचे
  • भिलाई ओलंपिक्स में जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया

भिलाई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री आज दुर्ग दौरे पर है। इस दौरान वे राधिका नगर मैदान पहुंचे जहाँ कांग्रेस के राजीव भवन का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित था। आज पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी, भिलाई (कांग्रेस कार्यालय) राजीव भवन का छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में राधिका नगर में शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती 14 नवम्बर के अवसर पर स्थानीय जिला कांग्रेस कमेटी, भिलाई में नेहरू के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भावी राजीव भवन निर्माण की आधारशीला रखी गई।

आम सभा को संबोधित करने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने भिलाई ओलंपिक प्रतियोगिता के विभिन्न खेलों में जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि 14 नवम्बर को हम बाल दिवस के रूप में मनाते हैं, और उनके योगदानों से भारत आगे बढ़ा है, और हम सभी बे उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया है। धर्मांतरण के मुद्दे पर उन्होंने भाजपा को घेरते हुए कहा कि इन्हीं के कार्यकाल में सबसे ज़्यादा चर्च बने हैं और 15 साल तक लोग ठगाए हैं अब नहीं ठगाएँगे।

गांधी, नेहरू पर सवाल उठाते रहे हैं ; भूपेश बघेल ने कहा;

  • जिस विचारधारा के लोग गांधी की हत्या किए उसे सहारा बना रहे हैं
  • जिस गांधी ने देश को आजादी दिलाई, गोली खाई, उनकी आलोचना हो रही हैं। जिन्होंने मुखबीरी की,उन्हें वजीफा दे रहे हैं
  • आज के युवाओं को व्हाट्सप्प यूनिवर्सिटी से बाहर आकर गूगल आंटी के लिए समय निकालना होगा
  • सबसे ज्यादा टाइम जेल में रहे नेहरु, अनेक कारण थे, लोगों में जागरूकता नहीं थी

आज पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती 14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर स्थानीय जिला कांग्रेस कमेटी, भिलाई में जहवाहरलाल नेहरू, महात्मा ग़ांधी ,राजीव गाँधी के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए राधिका नगर भिलाई में राजीव भवन निर्माण की आधारशिला रखी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, दुर्ग जिला प्रभारी मंत्री मो अकबर, स्थानीय विधायक देवेंद्र यादव, दुर्ग विधायक अरुण वोरा, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष, प्रभारी भवन निर्माण समिति गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल, जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, भिलाई महापौर नीरज पाल, रिसाली महापौर शशि सिन्हा, अमरजीत चावला, प्रभारी महामंत्री संगठन प्रदेश कांग्रेस कमेटी, रवि घोष प्रभारी महामंत्री प्रशासनिक, लालजी चंद्रवंशी जिला संगठन प्रभारी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष श्री मुकेश चंद्राकर जी ने दिया। सभा को केबिनेट मंत्री मो अकबर, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधायक देवेंद्र यादव ने भी संबोधित किया। आभार प्रकट भिलाई निगम महापौर नीरज पाल ने किया। सभा का संचालन MIC मेंबर संदीप निरंकारी एवं आदित्य सिंह ने किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रदीप चौबे, बदरुद्दीन कुरेशी, प्रतिमा चंद्राकर, पूर्व साडा अध्यक्ष लक्षमण चंद्राकर, पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, अंत्यावसायी वित्त विकास निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी, निर्मल कोशरे, धीरज बाकलीवाल, नंद कुमार सेन, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र साहू, अरुण सिंह सिसोदिया, पूर्व जिला अध्यक्ष हेमंत बंजारे, तुलसी साहू, प्रदेश प्रतिनिधि इरफान खान, महेश जयसवाल, भिलाई निगम सभापति गिरिवर बंटी साहू, दुर्ग निगम सभापति राजेश यादव, रिसाली निगम सभापति केशव बंछोर, विजय साहू, ब्लाक अध्यक्ष नंद कुमार कश्यप,

रामा विश्वकर्मा, प्रमोद प्रभाकर, गौरव श्रीवास्तव, दनेश्वरी साहू, मुकुंद भाऊ, तुलसी पटेल, जे आर साहू, संजय ओझा, जोन अध्यक्ष रामानंद मौर्य, जालंधर कोषाध्यक्ष अतुल चंद साहू, प्रवक्ता राजेश शर्मा, MIC पार्षद शिजू एंथोनी, केशव चौबे, संदीप निरंकारी, आदित्य सिंह, नेहा साहू, रीता सिंह गेरा, मन्नान गफ्फार खान, चंद्रशेखर गवई, सनिर साहू, सलमान खान, अंजू सुमन सागर, अभिषेक मिश्रा, रवि कुर्रे, महामंत्री निरंजन बिसाई, विनोद यादव, नरसिंग नाथ, शमशेर सिद्दीकी, सुमन सागर सिन्हा, अरविंद राय, दिप सारस्वत, आर एस शर्मा, मोहन लाल गुप्ता, मनोज पांडे, महेंद्र साहू, कमलेश देवांगन, भुनेश्वरी रानी, रानू साहू, अनिशा बघेल, आरती सोनवानी, अजय शिरबावीकार, विभोर दुरक्कर, अमीर चंद अरोरा, ईश्वर बढ़ानी, प्रभाकर जनबन्धु, शारद मिश्रा, राजेन्द्र महिंलांग, किसन यादव, अज्जू अहमद,

नीलू लीमेश, पलाश लीमेश, सरसिष घोष, गोरा, आसुतोष सिंह, डेरेश्वर बंजारे, गोबिंद कोशले, मेरिक सिंह, नरेंद्र पिपरोल, विष्णु बारले, राजेश मेश्राम, संजीत चक्रवती, मो हबिब, राजकुमार चौधरी, नीतीश कश्यप, बुद्धशरण बोरकर, राजू पाल, बन्टू शर्मा, अशोक गुप्ता, मनोज मिश्रा, कीर्ति सिंह, फारूक खान, अयूब खान, जय वर्मा, विल्सन, ललित पाल, वशु दलाई, बन्दना पुरकत, अंशुईया मरकाम, वीर बहादुर थापा, हनी अम्बेडे, उमर फारूक, मोहन दलाई, डी राजू, दिनेश पटेल, इजराइल, करण सिंह, मृत्युंजय भगत, अब्दुल ठउर, सुमित सुखदेव, मधु चौबे, अमित सिंह, संगीता सिंह, कन्हया चुरहे, लखि नारायण सोनी, नईम बेग, मोहन दलाई, डी राजू, दिनेश पटेल, इजराइल, करण सिंह, राजेश गुप्ता, परविंदर सिंह, जी याकूब, जे पी सोनी, सुमित सिंह, आजाद अंसारी, धर्मेंद्र वैष्णव, सुभाष गुप्ता, सहित जनप्रतिनिधिगण, कांग्रेसजन, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक हजारों की संख्या में उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चुनाव को सफल बनाने दुर्ग में 1829 सैनिक बल...

दुर्ग। लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत जिले में संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 07 दुर्ग में निर्वाचन प्रकिया के शांतिपूर्ण और सफल संचालन हेतु कुल 1829...

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में बदलेगा मौसम: कई...

डेस्क। छत्तीसगढ़ में दिन का पारा लोगों को झुलसा रहा है तो वहीं रात को लगातार तापमान गिरता नजर आ रहा है। बीते दो...

भिलाई में ससुर पर फायरिंग करने वाला आरोपी दामाद...

मुरमुंदा के फार्म हाउस में छुपा था आरोपी दामाद पत्नी से हुआ विवाद, ससुर ने रोका तो आरोपी ने कर दिया जख्मी पुलिस ने अस्पताल पहुंच...

लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को एक और झटका:...

जांजगीर-चांपा। लोकसभा चुनाव के बीच छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को एक और तगड़ा झटका लगा हैं। जांजगीर-चांपा में जिला पंचायत अध्यक्ष यनिता यशवंत चंद्रा ने...

ट्रेंडिंग