दुर्ग वासियओं के लिए काम की खबर: शहर में कल वाटर सप्लाई रहेगी प्रभावित…पाइप लाइन में लीकेज के वजह से मरम्मत के लिए शट डाउन…स्टोर कर ले पानी; जानिए कौन-कौन से वार्ड होंगे इफ़ेक्ट

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत 15 नवंबर को पाइप लाइन लीकेज होने के कारण शटडाउन लिया जाएगा। इससे शहर के कई क्षेत्रों में मंगलवार को जलापूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। पाइप लाइन में लीकेज है और इसे दुरस्त किया जाएगा। बता दे जीई रायपुर रोड राजेन्द्र पार्क के करीब गुप्ता फर्नीचर के पास 400 एमएम राइजिंग पाइप लाइन लिकेज हो गया है, जिसे मरम्मत होने के कारण शटडाउन लिया जाएगा।

यह शटडाउन मंगलवाल 15 नवंबर 22 को सुबह की जलप्रदाय के बाद यहां प्रभावित रहेगा।प्रभावित पानी टंकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले वार्ड शंकर नगर वार्ड 10,11,12 एवं 13,शक्ति नगर वार्ड 17,18,19,20,21 और 22,पद्मनाभपुर वार्ड क्षेत्र 41,42,43,44,45 व 46 सहित गिरधारी नगर वार्ड 05 और 09 के अलावा हनुमान नगर वार्ड 19,20,21 एवं 29,ट्रांसपोर्ट नगर भी में जल वितरण प्रभावित रहेगा।

दूसरे दिन दिनांक 16 नवंबर दिन बुधवार को सभी क्षेत्र की जलप्रदाय सामान्य रूप से किया जाएगा। इस असुविधा के लिए खेद जताते हुए महापौर धीरज बाकलीवाल, आयुक्त लोकेश चंद्राकार और जलकार्य प्रभारी संजय कोहले ने प्रभावित क्षेत्र के नागरिकों से भी अपील है कि पानी सप्लाई प्रभावित होने के दिनों में इससे पूर्व आवश्यक कार्य के लिए पानी को स्टोर करके रख ले और दूसरे दिन बुधवार को प्रभावित क्षेत्रों में जलप्रदाय सामान्य रूप से किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...