CG By-Election: BJP ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी के नाम का किया ऐलान; पूर्व विधायक ब्रह्मा नेताम होंगे MLA कैंडिडेट

रायपुर, भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपने विधायक प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया है। BJP के आधिकारिक लिस्ट को न्यूज़ एजेंसी ANI ने ट्वीट किया उसके अनुसार भाजपा ने भानुप्रतापपुर में ब्रह्मा नेताम को MLA कैंडिडेट बनाया है। ब्रह्मानंद नेताम पूर्व में भी विधायक रह चुके हैं।

आपको बता दें की, भाजपा ने 5 नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व के पास भेजा था, जिसमें अब अंतिम मुहर लग गई है। गौरतलब है की, ब्रम्हानंद नेताम भानुप्रतापपुर से साल 2008 में विधायक रह चुके हैं। मनोज मंडावी को एक बार हरा चुके हैं। आदिवासी संगठनों में इनकी पैठ अच्छी मानी जाती है। इस बार भाजपा आदिवासी आरक्षण के मुद्दे के साथ चुनाव में है।

देखिये लिस्ट :-

बात करें कांग्रेस के खेमे की तो दिवंगत विधानसभा उपाध्यक्ष एवं विधायक स्व. मनोज मंडावी की पत्नी साबित्री मंडावी ने बीते दिन नामांकन फार्म खरीदा है। हालाकि अभी कांग्रेस ने उन्हे अपना अधिकृत प्रत्याशी नहीं बनाया है लेकिन यह माना रहा है कि उन्हे कांग्रेस मौका दे सकती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...