अपेक्स बैंक रायपुर में पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन: अघ्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर ने जि.स.के. बैंक दुर्ग के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेन्द्र साहू को दी शुभकामनाएं

रायपुर, दुर्ग। अपेक्स बैंक रायपुर में बुधवार को नवनियुक्त संचालक मंडल के पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे अपेक्स बैंक के अघ्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर ने सभी नवनियुक्त संचालक सदस्यों एवं जि.स.के. बैंक दुर्ग के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेन्द्र साहू को शुभकामनाएं दी एवं कृषकों के हित में निरंतर कार्य करने हेतू प्रेरित किया।

उन्होंने सहकारिता आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए अनुभवी लोगों की टीम बनाने के लिए मुख्यमंत्री को आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया पद कृषकों की सेवा करने का सबसे अच्छा अवसर है। इस अवसर पर राजेन्द्र साहू ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि छ.ग. शासन द्वारा कृषकों के हित में चलाई जा रही सभी योजनाओं को और आगे बढ़ाऐंगे।

समारोह में अपेक्स बैंक अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, जि.स. केन्द्रीय बैंक रायपुर के अध्यक्ष पंकज शर्मा, जि.स.के. बैंक दुर्ग के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू, जि.स.के. बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष प्रमोद नायक, अपेक्स बैंक के नवनियुक्त संचालक सदस्य द्वारिका साहू, अजय बंजल, राकेश सिंह ठाकुर, शंकर सोढ़ी उपस्थित थे। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के समितियों से आये अध्यक्ष एवं कृषक सम्मिलित हुए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...