Mahadev Book का सटोरिया “सतनाम” भिलाई छोड़कर दुबई भागा!: देशभर में गुर्गे चला रहे महादेव का पैनल…इधर दिल्ली से लौटे 16 आरोपियों में दो युवा नेता भी शामिल

भिलाई। ऑनलाइन सट्‌टा बुक महादेव Book में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। दुर्ग पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर यह संकेत दे दिए हैं कि आने वाले दिनों में कार्रवाई बड़ी मछलियों के खिलाफ हो सकती है। कल दुर्ग पुलिस ने दिल्ली के साकेत नगर इलाके में दो अलग-अलग मकानों में दबिश देकर महादेव बुक के दो पैनल चलाने वाले 16 लोगों को गिरफ्तार किया।

  • खबर है कि यह भिलाई के सतनाम सिंह के इशारे पर यह पैनल चल रहे थे।
  • पुलिस ने एक पैनल को 11 और दूसरे को 5 सटोरिए संचालित कर रहे थे।
  • पुलिस ने सटोरियों से 6 लैपटाप, 31 मोबाइल और लाखों रुपए के लेनदेन का हिसाब जब्त किया है।
  • ये दोनों पैनल वैशाली नगर के सटोरिए सतनाम सिंह के हैं।
  • सतनाम के दुबई भागने की खबर है।
  • पुलिस ने टेक्निकल डिटेल और पुराने सटोरियों से मिले क्लू के आधार पर दिल्ली में दबिश दी।
  • आज अखबार पत्रिका ने खबर प्रकाशित कर बताया है कि छात्र संगठन के दो पदाधिकारी भी पकड़े गए हैं।
  • 16 के साथ इन दोनों को भी दिल्ली से लाया जा रहा है।
  • छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष ने मीडिया को दिए बयान में कहा है कि, पूर्व के पदाधिकारी रहे हैं। उनके लड़कों का इससे कोई संबंध नहीं है।
  • 19 नवंबर को पुलिस आरोपियों को दुर्ग लेकर पहुंचेगी।
  • एसपी डॉ अभिषेक पल्लव के मुताबिक आरोपियों में सेक्टर-4 का नरेंद्र सिंह गिल (युवा नेता), लक्ष्मीनगर का चंद्रभूषण साहू, सेक्टर-6 का आकाश चौधरी, सेक्टर-4 का नवीन बंजारे (युवा नेता)
  • मोनिश सोनवानी, फरीदनगर का गुलरेज, सोहेल खान, छावनी का जयंत सेन
  • रिसाली का अभिषेक साहू, रामनगर सुपेला का रोशन सिंह शामिल हैं।
  • अन्य पैनल में चिखली धमधा का रविंद्र सिंह, लक्ष्मी मार्केट सुपेला का आनंद ठाकुर, खुर्सीपार का राहुल मांझी
  • रसमड़ा का करण धनकर और अमृतसर का महावीर सिंह शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...