दिल का दौरा पड़ने से दो दिनों में दो एक्ट्रेस का निधन: 24 साल की बंगाली अभिनेत्री एंड्रिला शर्मा का मल्टीपल कार्डियक अरेस्ट से मौत, दो बार कैंसर…कल मशहूर अदाकारा तबस्सुम गोविल ने 78 साल की उम्र में ली थी अंतिम सांस

Two actresses died in two days due to heart attack: आज 24 साल की बंगाली एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा का निधन हो गया। उन्हें मल्टीपल कार्डियक अरेस्ट आया था और बीती रात उन्हें सीपीआरपी भी दिया गया था। हालांकि उनकी परिस्थिति बहुत गंभीर थी और 12:59 पर उन्होंने अंतिम सांस ली है। डॉक्टर उन्हें लगातार बचाने का प्रयास कर रहे थे। उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया था लेकिन उनकी परिस्थिति लगातार खराब होती गई और अंत में उनका निधन हो गया।

शनिवार को हिंदी फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री तबस्सुम का भी कार्डिएक अरेस्ट से 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। तबस्सुम गोविल जिन्होंने भारत के पहले टॉक शो फूल खिले हैं गुलशन गुलशन की मेजबानी के लिए जानी जाती है, जिसे राष्ट्रीय प्रसारक दूरदर्शन द्वारा प्रसारित किया जाता था। जिन्होंने 18 नवंबर को कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका अपनी आखरी साँस ली। उनकी अंतिम संस्कार 21 नवंबर को सांताक्रूज में की जाएगी।

एंड्रिला शर्मा ने दो बार कैंसर को दी थी मात
गौरतलब है कि एंड्रिला कैंसर सर्वाइवर भी थी। उन्होंने कैंसर को दो बार मात दी थी। हाल ही में डॉक्टर ने उनके कैंसर फ्री होने की घोषणा की थी और उन्होंने अभिनय की दुनिया में दोबारा से कदम रखा था। हालांकि एंड्रिला को 1 नवंबर को दोबारा से अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसके पीछे कारण यह है कि उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हो गया था। एंड्रिला को तुरंत ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया, जहां उनका डॉक्टरों की निगरानी में उपचार किया गया।

एंड्रिला शर्मा बंगाली दर्शकों के लिए जाना माना नाम है। उन्होंने टेलीविजन शो झूमर से शोबिज की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने जियो काथी और जीवन ज्योति जैसे कई लोकप्रिय धारावाहिकों में काम किया था। वह भागेर नामक एक वेब सीरीज में भी नजर आई थी। इसमें उनके बॉयफ्रेंड सब्यसाची भी नजर आए थे। एंड्रिला की गिरती सेहत के चलते कई बंगाली कलाकारों ने उनके जल्द ठीक होने की कामना भी की थी। हालांकि अब उनका निधन हो गया है और उनके फैंस सदमे में है। वहीं सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है।

एंड्रिला शर्मा ने सोशल मीडिया पर भी अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर की है। हाल ही में अरिजीत सिंह ने इस बात की घोषणा की थी कि वह एंड्रिला शर्मा की वित्तीय सहायता करेंगे। इसके पीछे कारण यह है कि अस्पताल का बिल करीब 12 लाख रुपये से ज्यादा का हो चुका था। खास बात यह है कि अरिजीत सिंह से एंड्रिलाके परिवार वालों ने मदद नहीं मांगी थी। वहीं अरिजीत सिंह और एंड्रिला शर्मा दोनों एक ही जगह से आते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...