भिलाई आ रहे राष्ट्रीय संत श्री चिन्मयानंद जी बापू महाराज: खुर्सीपार दशहरा मैदान में होगा श्रीराम कथा का भव्य आयोजन…यूथ विंग अध्यक्ष मनीष पांडेय, विनोद सिंह संग सदस्यों ने पंडाल के लिए रखी नींव

भिलाई। श्रीराम जन्मोत्सव समिति एवं जीवन आनंद फाउण्डेशन द्वारा खुर्सीपार में 14 से 22 दिसंबर तक भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जायेगा। दशहरा मैदान, श्रीराम चौक में आय़ोजित होने वाले इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय संत श्री चिन्मयानंद जी बापू महाराज अपने मुखारविंद से रामकथा का वाचन करेंगे। आयोजन की शुरूआत 13 दिसंबर को कलशयात्रा के साथ की जाएगी। इसी क्रम में आयोजन के लिए आज दशहरा मैदान में भूमिपूजन कार्य सम्पन्न हुआ। जिसमें समिति के युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय, पार्षद विनोद सिंह सहित बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी एवं आमजन उपस्थित हुए।

समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने बताया कि बहुत ही हर्ष का विषय है कि इस्पात नगरी भिलाई के हृदयस्थल खुर्सीपार में श्रीराम कथा का आय़ोजन किया जा रहा है। श्रीराम जन्मोत्सव समिति एवं जीवन आनंद फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वाधान में 14 से 22 दिसंबर तक राष्ट्रीय संत श्री चिन्मयानंद जी बापू महाराज के मुखारविंद से संगीतमय श्रीराम कथा का वाचन किया जायेगा। जिसकी तैयारी के क्रम में आज दशहरा मैदान में भूमिपूजन किया गया है।

इस दौरान मुख्य रूप से पं. संदीप तिवारी, बुद्धन ठाकुर, तेजबहादुर सिंह, लालचन्द मौर्या, केएल श्रीवास्तव, बंटी पांडेय, रविन्द्र सिंह, पार्षद श्रीमती वीणा चंद्राकर, श्रीमती गिरीजा बंछोर, श्यामसुंदर राव, पूर्व पार्षद श्रीमती रश्मि सिंह, जोगिंदर शर्मा, मोहित अग्रवाल, सरिता बघेल, मेवालाल यादव, प्रमोद पांडेय, प्रकाश यादव, आदित्य टोपा, अंकुश साहू, नील मानिकपुरी, शंकर केडिया, हैप्पी सिंह, सिद्धू मेश्राम आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...