दुर्ग कलेक्टर ने “बाबू” को जारी किया नोटिस: इस काम में देरी और लापरवाही पर सख्त दिखे कलेक्टर मीणा

भिलाई। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में जिले में एनएच एवं अन्य प्रमुख निर्माण कार्यों के लिए भू-अर्जन तथा आपसी सहमति क्रय नीति के विषय में समीक्षा बैठक ली गई। इस बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों से सभी निर्माण कार्यों में भू अर्जन की स्थितियों की समीक्षा की एवं लंबित प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को भू-अर्जन एवं आपसी सहमति क्रय निति पर निरंतर मानिटरिंग करने के निर्देश दिए ताकि समय-सीमा में भू-अर्जन कर हितग्राहियों को मुआवजा वितरण किया जा सके, आमजनों को भू-अर्जन और मुआवजा वितरण के लिए भटकना न पड़े।

भू-अर्जन के मामलों में बार-बार विलंब करने के कारण एसडीएम कार्यालय के सहायक ग्रेड-02 एन.डी. पाहित को स्पष्टीकरण नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में योगिता देवांगन संयुक्त कलेक्टर दुर्ग, मुकेश रावटे एसडीएम दुर्ग, पीडब्लूडी के अधिकारीगण, ए.डी.बी., जल संसाधन विभाग, एन.एच.ए.आई. और रेल्वे के अधिकारीगण शामिल थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...