CG – स्कार्फ़ से गला घोंटकर प्रेमिका का मर्डर: 5 बच्चों की मां अधेड़ को दे बैठी दिल, लेकिन प्रेमी करता था कैरेक्टर पर शक, फिर…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी में बीते शनिवार को महिला के हत्या का मामला सामने आया था। जिसकी गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर ली है। बताया जा रहा है की महिला के पति के मौत के बाद पांच बच्चों की मां एक अधेड़ को दिल दे बैठी। इसके बाद से दोनों साथ रहने लगे। लेकिन, बीते दो साल से वह अधेड़ को छोड़कर अपने बच्चों के पास आ गई। ऐसे में अधेड़ प्रेमी ने उसके चरित्र पर शंका करने लगा। इसी के चलते उनके बीच झगड़ा हुआ और उसने स्कार्फ से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

सरकंडा पुलिस को शनिवार की सुबह जानकारी मिली कि बहतराई रोड स्थित गीतांजलि सिटी के पीछे सड़क किनारे झाड़ियों के बीच महिला की लाश पड़ी है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान करने का प्रयास किया गया। लेकिन, उसकी शिनाख्ति नहीं हो पाई। दोपहर में कुछ लोगों ने महिला की पहचान मुन्नी बाई केंवट के रूप में की। वह जबड़ापारा की रहने वाली थी और शर्मा विहार औश्र स्वर्णा विहार कॉलोनी के आसपास झाड़ू-पोंछा करने जाती थी।

महिला की लाश देखकर पुलिस शुरू से गला दबाकर हत्या की आशंका जता रही थी। लिहाजा, महिला के बच्चों सहित अन्य लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही थी। इस दौरान पता चला कि महिला पांच बच्चों की मां थीं। करीब 10 साल पहले पति की मौत के बाद कोनी के बाम्बे आवास निवासी अजय कुमार गुप्ता (42) से उसकी जान पहचान हुई। अजय की पत्नी उसे छोड़कर चली गई। लिहाजा, उसने विधवा महिला से दोस्ती की और फिर दोनों एक-दूसरे को चाहने लगे। वह बच्चों से अलग अजय के साथ बतौर पत्नी रहने लगी थी। बाद में बच्चे बड़े हुए तब महिला को मना करने लगे। इसके चलते वह दो साल से अजय को छोड़कर बच्चों के साथ रहने लगी थी।

सब इंस्पेक्टर बीआर सिन्हा ने बताया कि संदेही युवक अजय का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, तब पहले वह गुमराह करने लगा। सख्ती से पूछताछ में वह टूट गया। उसने महिला की हत्या करना स्वीकार करते हुए बताया कि वह दूसरे युवक से बात करती थी। आरोपी उसके चरित्र पर संदेह करने लगा था। शुक्रवार की देर शाम वह महिला से मिलने गया था। इस दौरान उसने उसे दूसरे युवक से बातचीत बंद कर अपने साथ रहने की जिद किया। लेकिन, महिला अपने बच्चों को छोड़कर रहने से मना कर दी। अजय गुस्से में आ गया और उसने पहले महिला को थप्पड़ मारा। फिर स्कार्फ से उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह उसका मोबाइल लेकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी अजय से महिला का मोबाइल बरामद किया है और उसे गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...