दुर्ग के इन 10 वार्डों में बनाए जाएंगे ई-श्रम और श्रमिक कार्ड…पंजीयन के लिए लगाए जा रहे कैंप

भिलाई। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अन्तर्गत शहर के 10 वार्डो में ई श्रम व श्रमिक पंजीयन हेतु शिविर का आयोजन कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में ई-श्रम व श्रमिक कार्ड बनाने हेतु नगर निगम के 10 वार्डो में शिविर का आयोजन 22 नवंबर से 05 दिसंबर तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। महापौर धीरज बाकलीवाल एवम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने नागरिको से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में श्रमिक पंजीयन शिविर में पहुँचकर इसका लाभ आवश्यक उठाएं।

इसी क्रम में दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत 22 नवंबर वार्ड 39 कचहरी वार्ड, 23 नवंबर वार्ड 37 आजाद वार्ड ,24 नवंबर वार्ड 58 उरला,25 नवंबर वार्ड 57 बघेरा,28 नवंबर नया पारा वार्ड 01,29 नवंबर वार्ड 28 बाँसपारा,30 नवंबर रायपुर नाका 47 वार्ड,1 दिसम्बर वार्ड 15 सिकोला बस्ती,2 दिसम्बर वार्ड 17 औधोगिक नगर एवं 5 नवंबर वार्ड 53 पोटिया कला में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

आवेदक शिविर में दस्तावेजों की मूल प्रति के साथ पहुँचे, इसके लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर एवं परिवार के अन्य सदस्यों का आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा।शिविर हेतु निरीक्षकों की नियुक्ति की गयी है। नगर निकाय दुर्ग हेतु बसंत वर्मा एवं श्रीमति सोनम पटेल को नियुक्त किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...