कल दिनभर राजनांदगांव में रहेंगे CM भूपेश: भेंट-मुलाकात में लगेगी चौपाल…साहू समाज के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, करेंगे सम्मान, देखिए मिनट-टू-मिनट दौरा प्रोग्राम

भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की अगली कड़ी में 22 नवम्बर को राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल आमजनों से संपर्क और संवाद के साथ भेंट-मुलाकात करते हुए शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। वहीं आमजनता की समस्याओं पर उनसे सीधे बातचीत करेंगे साथ ही विभिन्न संगठनों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को जानेंगे। गौरतलब है कि भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनता को प्रदेश के मुखिया से सीधे बातचीत करने का अवसर मिलता है।

  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 नवम्बर को सुबह 11.40 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.00 बजे राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आरला भाठा खेल मैदान पहुंचेंगे
  • ग्राम सुरगी में दोपहर 12.05 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम शुरू होगा।
  • मुख्यमंत्री दोपहर 2.05 बजे ग्राम आरला से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.20 बजे ग्राम सुकुल दैहान पहुंचेंगे
  • दोपहर 3.00 बजे से उनका वहां भेंट-मुलाकात कार्यक्रम प्रारंभ होगा।
  • वे शाम 4.35 बजे ग्राम सुकुल दैहान से प्रस्थान कर शाम 5.00 बजे राजनांदगांव आएंगे
  • शाम 5.40 बजे राजनांदगांव साहू सदन में जिला साहू संघ राजनांदगांव के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • राजनांदगांव में शाम 7.15 बजे विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भेंट करने के बाद मुख्यमंत्री राजनांदगांव में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर : पेड़ के...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले दो दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही बारिश के...

सक्ती में खुलेगा कृषि विज्ञान केंद्र, केंद्रीय कृषि मंत्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के पक्के आवास के सपने को साकार करने की दिशा में आज एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ा।...

कॉलेजों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, जानिए कब तक...

रायपुर। छात्रों को कॉलेजों में प्रवेश के लिए एक और मौका मिल गया है। छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक संस्थानों में सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन...

Durg News : सराफा व्यापारी की हत्या मामले में...

दुर्ग। अमलेश्वर के समृद्धि ज्वेलर्स हत्याकांड में कोर्ट ने 4 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पाटन अपर सत्र न्यायालय में न्यायाधीश...