दुर्ग के इस SBI बैंक मैनेजर ने की ठगी: फर्जी अकाउंट खोल कर हिमाचल के कारोबारी से लूट लिए 1 करोड़ रूपए…तत्कालीन मैनेजर सहित दो के खिलाफ FIR दर्ज, आरोपी फरार; जानिए क्या है पूरा मामला

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। दरहसल स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) गंजपारा दुर्ग ब्रांच में इस वारदात को अंजाम दिया गया। मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के निवासी मेडिकल उपकरण कारोबारी महेंद्र टंडन से धोखाधड़ी की गई है। कारोबारी के अकाउंट से करीब 1 करोड़ 11 लाख रुपए दूसरे एकाउंट्स में ट्रांसफर किया गया है।

हैरान करने वाली बात तो ये है की, इस मामले में दुर्ग के स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) गंजपारा ब्रांच के तत्कालीन मैनेजर सहित अन्य के खिलाफ दुर्ग कोतवाली पुलिस ने धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। हालाँकि फ़िलहाल पुलिस ने मामले में आरोपियों के नामों का खुलासा अभी नहीं किया है। आरोपी फरार बताए जा रहें हैं।

दैनिक भास्कर में प्रकाशित खबर के अनुसार हिमचाल प्रदेश के कारोबारी महेंद्र टंडन का आरोप है की बिना उसकी सहमति के 7 चेक के माध्यम से दो अलग-अलग बैंक एकाउंट्स में पैसे ट्रांसफर की गई है। कारोबारी ने बैंक से स्टेटमेंट मांगी, लेकिन बैंक प्रबंधन ने जानकारी उसे उपलब्ध नहीं कराया। धोखाधड़ी के लिए ठगों ने कारोबारी के जमा डाक्यूमेंट्स का इस्तेमाल करके एक अन्य बोगस अकाउंट भी खोला।

पुलिस के बताया की कारोबारी मूलत हिमाचल प्रदेश के सोलन के झारमाजरी का रहने वाला है। उसका मेडिकल उपकरण बनाने का काम है। साल 2016-17 में उसकी कंपनी मेडिकल उपकरण छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कारपोरेशन को भी किया था। इसी वजह से उसने गंजपारा स्थित स्टेट बैंक में अकाउंट खुलवाया था।

कंपनी में कारोबारी का पुत्र विपुल और वाइफ रोमा पार्टनर हैं। 5 चेक के जरिए निकाली गई राशि गुरिंदर नाम के व्यक्ति ने कैश कराया है। जबकि बाकी रकम मयंक बाफना के नाम से कैश कराया गया है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने केस में जांच शुरू कर दी है। फ़िलहाल आरोपी फरार है। उनकी पतासाजी की जा रही है।

कारोबारी महेंद्र के अनुसार 30 जून 2019 को उसके बैंक खाते से सबसे पहले 84 लाख रुपए ट्रांसफर किया गया। इसकी जानकारी लगने के बाद उसे बैंक से पत्राचार करना शुरू कर दिया था। उसे पता चला कि उसके बैंक खाते से बिना सहमति के अकाउंट नंबर 38503165518 में ट्रांसफर कर दिया गया।

कारोबारी के अनुसार उसके खाते से लिए बैंक में जमा किए गए निजी डाक्यूमेंट्स के उपयोग करके फर्जी खाता खोल लिया गया था। इस बोगस अकाउंट को बंद करके पैसा वापस उसके अकाउंट में जमा करने के लिए बैंक मैनेजमेंट को पत्र लिखा। जून महीने में ही बैंक ने बोगस खाते में 9 लाख, फिर 6.45 लाख, 5 चेक के माध्यम से 42.19 लाख, दो चेक के जरिए 50.31 और 19.18 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

72 दिन बाद अमित भंडारी हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका...

जांजगीर-चांपा। जिले के कोसा गांव में करीब 72 दिन पहले हुए बहुचर्चित अमित भंडारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के...

कांग्रेस ने निर्मल कोसरे को दी बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़...

रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए भिलाई-चरौदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अनुसूचित जाति (SC) विभाग...

CG News: छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया...

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने से तनाव में आई 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की चूहामार दवा खाने के...

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...