भिलाई निगम कर्मियों को BJP पार्षद दया सिंह का समर्थन: एकदिवसीय धरने पर हुए शामिल…बोले- अपने कर्मियों को वेतन देने में सरकार नाकाम

भिलाई। नगर निगम भिलाई के कर्मचारी आज एक दिवसीय धरने पर बैठ गए हैं। उन्हें दो माह से सैलरी नहीं मिला है। लगातार बातचीत के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला और न ही उनके खाते में वेतन आया। इसके चलते कर्मचारी संगठनों ने नगर निगम भिलाई में एकदिवसीय धरना दे दिया है। कर्मचारियों के समर्थन में भाजपा पार्षद दया सिंह पहुंचे। जहां उन्होंने कर्मियों के हित में सदैव साथ देने की बात कही है।

दया सिंह ने कहा ये सरकार सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करने में मस्त है। ग्राउंड में काम नहीं हो रहा है। अपने ही कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पा रहा है ये निगम, विकास क्या करेगा? जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को शर्म आनी चाहिए कि उनकी शहर सरकार यहां पर नाकाम हो गई। सालों से बकाया है। बिजली बिल देने पैसे नहीं है।

शहर सरकार भी आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में कोई काम नहीं कर रही है। मैं इस विषय को लेकर विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल से चर्चा करूंगा ताकि वे इस विषय को राज्य सरकार के समक्ष लेकर पहुंचे। दया सिंह ने कहा कि आने वाले समय मै इस विषय पर मेयर, कमिश्नर व कलेक्टर से चर्चा करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...