डायरिया संक्रमित क्षेत्रों के लिए दुर्ग हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा कॉम्बैट टीम गठित: संक्रमित क्षेत्रों में उचित मैनेजमेंट के लिए हॉस्पिटल्स को किया गया है सूचित

दुर्ग। दुर्ग जिले के कुछ क्षेत्रों में उल्टी एवं दस्त (डायरिया) के मामले सामने आए हैं। वर्तमान में शहरी खंड चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि शहरी क्षेत्र में कुल 48 प्रकरण पाए गए हैं, जिसमें विन्दानगर में 17, जेपी नगर में 16, संतोषी पारा में 2 अन्य आंकड़ों में 5 मरीजों का इलाज घर पर चल रहा है और 5 मरीज बीमारी से रिकवर कर गए हैं।

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैकुंठ धाम, सिविल अस्पताल सुपेला भिलाई, एसएस हॉस्पिटल भिलाई, जिला चिकित्सालय दुर्ग, स्पर्श हॉस्पिटल भिलाई, अंबे हॉस्पिटल पावर हाउस और बीएम शाह हॉस्पिटल भिलाई में वर्तमान में कुल 42 मरीज भर्ती हैं। जिला प्रशासन मुस्तैदी के साथ इसकी रोकथाम की दिशा में सकारात्मक कदम उठा रहा है।

कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर संक्रमित क्षेत्रों का चिन्हांकन कर रहे हैं और इसकी रोकथाम के लिए उचित प्रबंधन नीति पर कार्य कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रमित क्षेत्रों में स्क्रीनिंग करने के लिए सुपरवाईजर, मितानिन व कॉम्बैट टीम का गठन कर किया गया है। इसके अलावा क्षेत्र के आसपास के अस्पतालों को भी संक्रमण के संबंध में जानकारी उपलब्ध करा दी गई है ताकि वह बेहतर से बेहतर प्रबंधन आने वाले मरीजों को उपलब्ध करा सकें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...