युवक हुआ दुष्कर्म का शिकार: चार लड़कियों ने युवक को किया अगवा, पकड़कर जबरदस्ती पिलाई शराब, फिर किया गैंगरेप

युवक हुआ दुष्कर्म का शिकार

नई दिल्ली। पंजाब में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जालंधर में एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि कार सवार चार लड़कियों ने उसका अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया. आरोप लगाने वाले व्यक्ति का कहना है कि लड़कियों ने उसकी आंख में कोई स्प्रे कर दिया था, इससे वह बेहोश हो गया था. उसका आरोप है कि लड़कियां उसे एक अज्ञात स्थान पर लेकर गईं और उसके साथ रेप किया. इस व्यक्ति ने अगवा करने वाले लड़कियों की उम्र करीब 20 साल बताई है. इस व्यक्ति ने मामले की पुलिस में शिकायत नहीं दर्ज कराई है. लेकिन पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

क्या कहना है कथित रेप पीड़ित का
आरोप लगाने वाले व्यक्ति का दावा है कि वह शादीशुदा और बच्चों का बाप है. उसका कहना है कि वह एक चमड़ा कारखाने में काम करता है. उसका कहना है कि यह घटना सोमवार की है. उसने बताया कि सोमवार को जब वह घर लौट रहा था तो कपूरथला रोड पर उसके पास सफेद रंग की एक कार आकर रुकी. कार में चार लड़कियां सवार थीं. कार चला रही लड़की ने उसे एक पर्ची देकर उस पर लिखे पते के बारे में पूछा. उसका कहना है कि जब वह पर्ची पढ़ रहा था तो लड़की ने उसकी आंख में कोई चीज स्प्रे की. इससे वह बेहोश हो गया. उसे जब उसे होश आया तो वह कार में उन लड़कियों के साथ बैठा था. उसकी आंखों पर पट्टी बंधी थी और उसका हाथ पीछे की ओर बंधा था.

इस व्यक्ति का कहना है कि लड़कियां उसे एक अज्ञात स्थान पर ले गईं. उसने बताया हैं कि लड़कियां शराब पी रही थीं और उसे भी शराब पीने के लिए मजबूर किया. उसका दावा है कि इसके बाद चारों लड़कियों ने उसके साथ रेप किया. उसका दावा है कि लड़कियां सुबह करीब तीन बजे उसकी आंखों पर पट्टी बांधकर और हाथ पीछे बांधकर फरार हो गईं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...