दुर्ग में हाईवा ने युवक को कुचला; मौके पर ही मौत…अब तक युवक की नहीं हुई पहचान

भिलाई। दुर्ग में एक और सड़क हादसा हुआ है। सड़क हादसे में एक और युवक ने जान गवाई है। दरहसल भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत तेज रफ्तार हाईवा ने पैदल जा रहे युवक को अपने चपेट मे ले लिया है। सिर से हाईवा गुजरने से युवक का चेहरा पूरी तरह से कुचल गया।

इस वजह से उसकी पहचान भी नहीं हो पाई है। हादसा के बाद आरोपी हाईवा ड्राइवर कृष्ण कुमार गाड़ी छोड़कर भाग निकला और सीधे जामुल थाने जा पहुंचा। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डेड बॉडी को मरचुरी पहुंचाया।

याकूब मेमन (जामुल थाना प्रभारी ) ने बताया कि देवरझाल नंदिनी निवासी कृष्ण कुमार (27 वर्षीय) हाईवा का ड्राइवर है। CG 04 MD 5008 में पत्थर लोड करके नंदिनी पथरिया रोड से होते हुए ACC जामुल की तरफ आ रहा था। दोपहर करीब 1 बजे वह जैसे ही बोगदा पूल के पास पहुंचा, अचानक युवक हाईवा के सामने आ गया। इससे ड्राइवर ब्रेक नहीं लगा पाया और हाईवा उसेके ऊपर चढ़ाते हुए निकल गया।

जामुल पुलिस का कहना है कि अज्ञात मृतक का शरीर बुरी तरह कुचल गया था। उसके कपड़ों की तलाशी लेने पर कोई पहचान नहीं मिली। बताया जा रहा है कि युवक शराब भट्ठी से निकला था। इसलिए पुलिस ने वहां भी पूछताछ की, लेकिन कोई भी उसकी पहचान नहीं बता पाया। पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...