VIDEO: रिसाली निगम में कांग्रेसी पार्षद का ये VIDEO आपने देखा कि नहीं…अधिकारी-कर्मचारियों के साथ जमकर गाली-गलौज, अब उठ गई बर्खास्तगी की मांग

भिलाई। नगर निगम रिसाली के कांग्रेसी पार्षद व एमआईसी मेंबर विलासराव बोरकर इन दिनों चर्चा में है। सोशल मीडिया में उनका वीडियो वायरल हुआ है। बोरकर के खिलाफ नेवई थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। उसने रिसाली निगम में घुसकर कर्मचारी और अधिकारियों से गाली गलौज कर हंगामा किया है। इस मामले को लेकर शुक्रवार को सभी अधिकारी कर्मचारी दुर्ग के संभागायुक्त महादेव कावरे के पास पहुंचे और पार्षद की बर्खास्तगी की मांग की। अधिकारी कर्मचारी यूनियन लीडर गोपाल सिन्हा ने बताया कि गुरुवार शाम को रिसाली के एमआईसी मेंबर विलासराव बोरकर निगम कार्यालय पहुंचे थे।

उन्होंने पेयजल की पाइपलाइन सप्लाई का मुद्दा उठाते हुए कर्मचारियों से दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। उसने आरोप लगाया कि उसके वार्ड में पानी की समस्या है और अधिकारी कर्मचारी ध्यान ही दे रहे हैं। इसी बात को लेकर उसने अश्लील गाली गलौज करना शुरू कर दिया। महिला कर्मचारी और अधिकारियों ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो उसने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। और कुर्सी टेबल पटकने लगा। उन्होंने गृहमंत्री, कमिश्नर, महापौर और निगम के सभी पार्षदों तक को गाली दी। इसके बाद सभी अधिकारी कर्मचारी निगम कार्यालय से बाहर आ गए। उन्होंने पार्षद के दुर्व्यवहार की आलोचना की और उसके खिलाफ नेवई थाने में मामला दर्ज कराया।

दैनिक भास्कर डॉट कॉम ने खबर के बारे में लिखा है कि, रिसाली आयुक्त आशीष देवांगन के नेतृत्व में सभी निगम के कर्मचारी अधिकारी दुर्ग राजेंद्र प्रसाद पार्क में इकट्ठा हुए। इसके बाद वह हिंदी भवन संभागायुक्त कार्यालय पहुंचे। उन्होंने संभागायुक्त महादेव कावरे से पार्षद की बर्खास्तगी की मांग की। इस दौरान गोपाल सिन्हा, सहायक राजस्व निरीक्षक अनीता गायकवाड़, डिगेश्वरी चंद्राकर सब इंजीनियर, बिंदू कोसेवाड़ा कंप्यूटर ऑपरेटर, किरण वर्मा असिस्टेंड अकाउंट ऑपरेटर और पीआरओ मुकेश देशमुख सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे। यूनियन लीडर गोपाल सिन्हा ने बताया कि जब तक आरोपी पार्षद को पद से बर्खास्त नहीं किया जाता तब तक आश्वश्यक सेवाओं को छोड़कर निगम की सभी कार्य बंद रहेंगे। कर्मचारी काम बंद कर हड़ताल में रहेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...