Durg के लाल चमनलाल का कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सम्मान: KTU में Social Work डिपार्ट्मन्ट के स्टूडेंट है Mountaineer कोसे

रायपुर। दुर्ग के लाल चमनलाल कोसे ने बीते दिन हिमाचल के माउंट फ्रेंडशिप पीक फतह किया था। आपको बात दे की चमनलाल कोसे दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र के रहवासी है। चमनलाल कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में समाज कल्याण विभाग (Social Work Department) के प्रथम वर्ष के छात्र है।

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में पर्वतारोही चमनलाल कोसे का सम्मान किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ आनंद बहादुर एवं जनसंचार विभाग अध्यक्ष डॉ शाहिद अली ने पुष्प गुच्छ भेंट कर चमन का सम्मान किया।

कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ आनंद ने संबोधित करते हुए कहा किसी भी कार्य की सफलता तब रंग लाती है जब वह मानवता के लिए काम आए। जनसंचार विभाग के HOD डॉ. शाहिद अली ने चमन कि इस उपलब्धि को खूब सराहा और उज्ज्वल भविष्य के लिए चमन को विश्वविद्यालय द्वारा यथासंभव सहयोग एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

चमन विश्वविद्यालय में समाज कार्य विभाग के प्रथम वर्ष के विद्यार्थी हैं। इस अवसर पर चमन के ट्रेनर राहुल गुप्ता उपस्थित थे। उन्होंने ट्रेनिंग के दौरान क्या सिखाया यह स्मृति साझा की।

कार्यक्रम में चमन एवं उनके साथी शशांक मसि जो कि पूर्व में भी पर्वतारोहण कर चुके हैं। उन्होंने माउंट फ्रेंडशिप के पर्वतारोहण के दौरान घटी घटनाओं और स्मृतियों को साझा किया और बताया की पर्वत की चोटी पर पहुंचने के पश्चात कैसी विपरीत परिस्थितियों में चंद मिनटों में ही बस कुछ तस्वीरें वे कैद कर पाए , और साहस के साथ यह मंजिल पाये। विश्वविद्यालय के सहपाठियों को भी ऐसे गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...