Mitan Yojna के अधिकारी और सुपरवाइजर की बैठक: भिलाई निगम कमिश्नर रोहित व्यास ने की समीक्षा,…कहा- आय, जाती और निवास प्रमाण पत्र बनाने में मितान लाए तेजी

भिलाई। नगर पालिका निगम भिलाई में शनिवार को आयुक्त रोहित व्यास ने मितान योजना पर समीक्षा बैठक ली। छत्तीसगढ़ शासन की योजना मितान की प्रगति एवं प्रमाण पत्र बनाने में आ रही परेशानियों को लेकर आयुक्त रोहित व्यास ने तहसीलदार, निकायों के नोडल अधिकारी, मितान योजना के तकनीकी अधिकारी एवं सुपरवाइजर की बैठक में कहा कि शासन द्वारा लोगों को आय, जाति, निवास, विवाह जैसे प्रमाण पत्र महत्वपूर्ण दस्तावेज घर बैठे नागरिकों को उपलब्ध कराने प्रारंभ की गई है। इस कार्य को बिना देरी के लोगो तक पहुंचकर पूर्ण करे।

निगम सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में आयुक्त रोहित व्यास ने सभी मितानों से दस्तावेजों संकलन और प्रमाण पत्र बनाने में आ रही समस्याओं की जानकारी लिए और उन्होंने भिलाई, भिलाई-चरोदा, दुर्ग और रिसाली निकायों में मितान योजना से संलग्न नोडल अधिकारियों से कहा कि अपूर्ण दस्तावेजों के कारण लंबित प्रकरणों पर आवेदकों से संपर्क कर कार्य पूर्ण कराने निर्देश दिए।

आयुक्त व्यास ने रिसाली निगम क्षेत्र में मितान योजना के तहत प्रमाण पत्र बनाने में हो रही धीमी गति को लेकर नाराजगी व्यक्त किए। उन्होंने शासकीय एवं निजी स्कूलों में तथा कॉलेज में संपर्क कर विद्यार्थियों के जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने हेतु विशेष शिविर लगाने साथ ही 5 वर्ष से नीचे बच्चों का आधार कार्ड बनाने हेतु आंगनबाड़ी केन्द्रों में शिविर आयोजित कर कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

बैठक में मितान योजना से जुड़े हुए तकनीकी सहायकों और दस्तावेज परीक्षण करने वाले अधिकारी भी उपस्थित थे, जिनसे आयुक्त ने बारी बारी से दस्तावेजों के परीक्षण संबंधी फीडबैक लिए और समस्या के निराकरण संबंधी आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में नायब तहसीलदार योगेन्द्र कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार सत्येन्द्र शुक्ला, भिलाई निगम के सहायक नोडल दीप्ती साहू, दुर्ग निगम के जावेद अली, रिसाली निगम से पवन मिश्रा, भिलाई-चरोदा से अश्वनी चंद्राकर, पारितोष डांगांवकर, वैभव सोनी, नितिन चंद्राकर, रितुराज वर्मा, खिलेश्वर पुरी गोस्वामी, रितेश कुमार, सौरभ, अशोक कश्यप आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...