चौहान टाउन में प्रगतिशील पैनल की बड़ी जीत, सागारिका पाढ़ी बनीं अध्यक्ष, सुरेंद्र को मिली महासचिव की कमान, शपथ ग्रहण के साथ सामान्य सभा भी हुई

भिलाई। शहर के सबसे बड़े टाउनशिप चौहान टाउन में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव कराया गया। इस चुनाव में प्रगतिशील पैनल की एकतरफा जीत हुई। प्रगतिशील पैनल की सागारिका पाढ़ी और सुरेंद्र सिंह यादव एकतरफा वोट पाकर चुनाव जीत गए। सागारिका पाढ़ी मौजूदा अध्यक्ष हैं, उन पर चौहान टाउन के लोगों ने दोबारा भरोसा जताया है। वहीं सुरेंद्र सिंह यादव भी महासचिव हैं, उन्हें भी दोबारा चुना गया है।

चुनाव अधिकारी की भूमिका में सरकारी शिक्षक अनिल शुक्ला रहे। उन्होंने लोकतांत्रिक और नियमों का पालन करते हुए चुनाव संपन्न कराया। चुनाव अधिकारी अनिल शुक्ला ने बताया कि कुल 239 वोट डाले गए। अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सागारिका को 175 वोट मिले। जबकि सुभाषचंद्र चौबे को 59 वोट मिले। वहीं 5 वोट अवैध थे। इसी प्रकार महासचिव पद के लिए भी 239 वोट डाले गए। इनमें से कृष्ण बहादुर सोनी को 64 वोट मिले। वहीं सुरेंद्रसिंह यादव को 169 वोट मिले। 6 वोट अवैध थे।

शपथ लेकर सामान्य सभा भी हुई, कई प्रस्ताव पारित
चुनाव संपन्न होने के बाद शाम 4.30 बजे निर्वाचन अधिकारी ने शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित कराया। सभी पदाधिकारियों ने चुनाव जीतकर शपथ लिया। इसके अलावा सामान्य सभा भी आयोजित की गई। सामान्य सभा में चौहान टाउन के बेहतर विकास के लिए कई संकल्प भी पारित कराया। प्रगतीशिल पैनल के चुनाव जीतने से लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।

विकास करेंगे, सुरक्षा पहली प्राथमिकता: अध्यक्ष
चुनाव जीतने के बाद सर्वोदय रेसीडेंसी वेलफेयर सोसाइटी चौहान टाउन की अध्यक्ष सागारिका पाढ़ी ने कहा कि, जिन वादों को लेकर हमने चुनाव लड़ा उसे पूरा करेंगे। लोगों ने पिछले कार्यकाल में हमारा काम देखा है, इसलिए लोगों ने काम पर भरोसा जताते हुए हमें जीत दिलाई है। हम विकास और सुरक्षा को पहली प्राथमिकता के साथ काम करेंगे। महासचिव सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि, पहली बार चौहान टाउन में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव हुआ। इसके लिए सभी का आभार, हम बेहतर काम करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...