दुर्ग में युवती को Russell’s Viper सांप ने काटा: युवती का ब्लड ग्रुप बहुत रेयर…अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नीरज राठौर ने उपवास तोड़कर किया प्लेटलेट्स डोनेट…भाजयुमो नेता प्रशम दत्ता के समन्वय से मिली मदद: AB (-) प्लेटलेट्स की और भी जरूरत

भिलाई। दुर्ग की एक युवती को जेहरीले सांप रसेल वाइपर ने डस लिए, जिस वजह से दुर्ग निवासी कुमलेश्वरी के हालत बहुत सीरियस है। पीड़ित कुमलेश्वरी आरोग्यम हॉस्पिटल में एडमिट है। वो जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहीं है। युवती को ब्लड ग्रुप AB (-) है जो की बहुत रेयर ब्लड ग्रूप माना जाता है। पुरे पापुलेशन में केवल 0.6% का ये ब्लड ग्रुप होता है। इंटरनेशनल प्लेयर नीरज सिंह राठौर ने आज प्लेटलेट्स दान किया है।

भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशम दत्ता के समन्वय से कुमलेश्वरी को मदद प्राप्त हुई है। गंभीर मरीजों के लिए हमेसा ब्लड ग्रुप व्यवस्था के लिए तत्पर रहने वाले प्रशम दत्ता ने बताया कि, दुर्ग निवासी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नीरज सिंह राठौर द्वारा कुमलेश्वरी को AB (-) नेगेटिव प्लेटलेट्स डोनेट किया गया। कुछ दिन पूर्व नीरज सिंह राठौर ने (SDP) भी डोनेट किया था। प्रशम ने नीरज सिंह राठौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, आप ने अपना प्लेटलेट्स दान कर एक जीवन बचाया का प्रयास किया है।

मरीज को और AB (-) प्लेटलेट्स की आवश्यकता है। अगर आप का ब्लड ग्रुप AB (-) है और आप प्लेटलेट्स दान करना चाहते है तो प्रशम दत्ता से निचे दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते है और किसी की जिंदगी बचाने में अपना योगदान दे सकते है।

प्रशम दत्ता, BJYM प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, छत्तीसगढ़
संपर्क नंबर : +91 7999302179

क्या होता है प्लेटलेट्स
प्लेटलेट्स शरीर में मौजूद बहुत सूक्ष्म सेल है जो खून में इधर से उधर करते रहते हैं। अन्य ब्लड सेल्स की तरह प्लेटलेट्स भी बोन मैरो में बनते हैं। प्लेटलेट्स खून में थक्का जमाने के काम आते हैं। जब भी शरीर में कहीं चोट लगती है या किसी वजह से शरीर के अंग से खून निकलता है तो वहां सक्रिय होकर थक्का के रूप में बन जाते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...