भिलाई के BJP पार्षद दया सिंह का सोनू सूद ने किया सम्मान: कोरोना काल में किए गए बेहतर कार्यों के लिए दया की थपथपाई पीठ

  • रायपुर में आयोजित एक सम्मान समारोह में शामिल हुए सोनू सूद
  • दया सिंह ने स्टेज पर सोनू सूद के साथ की चर्चा

रायपुर, भिलाई। भिलाई नगर निगम के भाजपा पार्षद और बोल बम सेवा एवं कल्याण सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष दया सिंह को उनके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें एक्टर व देश के समाजसेवी सोनू सूद द्वारा दिया गया। रायपुर के एक निजी सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए सोनू सूद पहुंचे थे। जहां दया सिंह समेत छत्तीसगढ़ के समाज रत्नों का सम्मान किया गया।

दया सिंह ने स्टेज पर सोनू सूद के साथ में चर्चा की। इस मुलाकात और चर्चा के बीच दया ने कोरोनाकाल में किए गए सड़क लेकर शमशान तक के कार्यों के बारे में बताया। दया की बातों को सोनू सूद ने पूरे ध्यान के साथ सुना और उनके अच्छे कार्यों के लिए पीठ थपथपाई।

बता दें कि दया सिंह समेत अन्य समाज रत्नों का सम्मान किया गया। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया व उनकी टीम द्वारा कोरोनाकाल में बेहतर कार्य किए गए। जरूरतमंद लोगों तक सामान पहुंचाया और उनकी जरूरतों में दया सिंह खड़े रहे। यही नहीं, कोरोनाकाल के अलावा लोगों की सेवा करने के लिए दया सिंह को सम्मानित किया गया। दया व उनकी टीम लगातार समाजसेवा के माध्यम से लोगों का दिल जीत रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...