होटल रोमन पार्क के दस्तावेजों की जांच…सरप्राइज विजिट में पहुंचे प्रशिक्षु कमिश्नर, रेस्टोरेंट लाइसेंस से लेकर इन दस्तावेजों को खंगाला

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत शिवनाथ नदी के निकट हॉटल रोमन पार्क में प्रशिक्षु आयुक्त आईएएस लक्ष्मण तिवारी अधिकारियों के साथ औचक जांच करने पहुँचे।उन्होने हॉटल रोमन पार्क के संचालक से सम्पूर्ण दस्तावेज दिखने के लिए कहा,आयुक्त ने कागजातो की जांच की हुई।

बिल्डिंग परमिशन,भवन परमिशन,नगर निगम टैक्स, लायसेंस,गुमास्ता सहित रेस्टोरेंट लायसेंस की जांच करते हुए उन्होंने तत्काल संम्पूर्ण दस्तावेजो के साथ आज नगर पालिक निगम कार्यालयीन समय पर आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।होटलो व अन्य के आवश्यक दस्तावेजो को जांचा जाएगा।

दस्तावेज पूरे न होने वाले होटलो पर होगी सख्त कार्रवाही।प्रशिक्षु आयुक्त आईएएस लक्ष्मण तिवारी के नेतृत्व में हॉटल रोमन पार्क में अन्य दस्तावेजो की छानबीन की गई।इस दौरान कार्यपालन अभियंता एसडी शर्मा, अतिक्रमण प्रभारी शिव शर्मा, दुर्गेश गुप्ता,शुभम गोईंर सहित अन्य मौजूद रहें।आयुक्त ने कहा अधूरे दस्तावेजो वाले होटलों की निरन्तर जांच होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...