छत्तीसगढ़ में पति-पत्नी और वो का मामला: गर्लफ्रैंड के साथ अय्याशी कर रहा था पति… पत्नी को लगी भनक तो पहुंच गई होटल… फिर हो गई जमकर हाथापाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के एक होटल में पति- पत्नी व वो का मामला सामने आया है। पति गर्लफ्रैंड के साथ होटल के बंद कमरे में अय्याशी कर रहा था। इसी दौरान भनक लगने पर पत्नी वहां पहुंच गयी और कमरे का दरवाजा खुलवा जमकर हंगामा मचाया। जिसके बाद महिला के पति व गर्लफ्रैंड ने मिलकर महिला की जमकर पिटाई कर दी और होटल से फरार हो गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति और पति के प्रेमिका के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। मामला देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पंडरी का रहने वाला ट्रांसपोर्ट कारोबारी असलम अपनी गर्लफ्रेंड के साथ देवेंद्र नगर के एक होटल में रुका हुआ था। इस बात की जानकारी पत्नी को हुई, तो वो होटल में पहुंच गई। होटल के नीचे अपने पति की गाड़ी को देखकर उसका शक यकीन में बदल गया। पत्नी पूछताछ करते हुए पति के बुक कराए कमरे तक पहुंच गई। यहां उसने कमरे को जबरदस्ती खुलवाया, तो देखा पत्नी अपनी प्रेमिका के साथ अंदर है। ये देख बीवी वहां हंगामा करने लगी। इस बीच पति-पत्नी के बीच जमकर झगड़ा हुआ।

मामला हाथापाई तक पहुंच गया। पति और उसकी प्रेमिका ने पत्नी के साथ धक्कामुक्की करते हुए उसकी पिटाई कर दी। मामला बढ़ता देख होटल स्टाफ ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इधर जैसे ही पति को इस बात का पता चला, वो प्रेमिका के साथ होटल से फरार हो गया। इसके बाद पत्नी ने पति और उसकी प्रेमिका पर मारपीट की शिकायत दर्ज कराई। साथ ही पति के दूसरी औरत से अफेयर होने की भी शिकायत की। पीड़िता ने बताया कि उसका पति पिछले कई महीनों से घर भी नहीं आ रहा था। पूछने पर कोई न कोई बहाना बना देता है।

देवेंद्र नगर थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी राहुल शर्मा ने बताया कि पत्नी ने अपने पति के खिलाफ शिकायत की है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए FIR दर्ज की गई है। थाने में आरोपी पति के साथ पीड़ित पत्नी को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। जांच फिलहाल जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चुनाव पर हाईकोर्ट में...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

CG News : विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई...

गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पायलीखण्ड गांव के जंगल में बुधवार को पति-पत्नी के शव पेड़ से...