VIDEO: Live स्ट्रीमिंग कर रही कोरियन महिला यूट्यूबर से युवकों ने किया छेड़छाड़… जबरदस्ती Kiss करने की कोशिश भी की… वीडियो हुआ वायरल, 2 गिरफ्तार; महिला ने बोला “Still love India”

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी कहे जनि वाली मुंबई में कोरियन महिला के साथ चढ़ साध का मामला सामने आया है। दरहसल एक सड़क पर एक युवक द्वारा एक कोरियन महिला यूट्यूबर से कथित रूप से छेड़छाड़ करने का वीडियो बुधवार को वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला दक्षिण कोरिया की नागरिक है।

पुलिस ने इस मामले में दो युवकों मोबीन चंद मोहम्मद शेख और मोहम्मद नकीब सदरियालम अंसारी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में खार पुलिस ने मामला भी दर्ज किया है। मुंबई की सड़कों पर ऑनलाइन लाइवस्ट्रीम के दौरान छेड़छाड़ किए जाने के बावजूद कोरियन महिला यूट्यूबर म्योची’ (Mhyochi’) ने ट्वीटर पर कहा, “I Still love India” मतलब मैं अभी भी भारत से प्यार करती हूं।

अमर उजाला के एक रिपोर्ट के अनुसार वीडियो साझा करने वाले एक ट्विटर अकाउंट पर दावा किया गया है कि पीड़ित महिला दक्षिण कोरिया की नागरिक है। रात करीब आठ बजे जब यह घटना हुई, उस समय वह उपनगरीय खार इलाके में ‘लाइवस्ट्रीमिंग’ कर रही थी। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक महिला के काफी करीब आया और उसने महिला के विरोध करने पर भी उसका हाथ पकड़कर उसे खींचने की कोशिश की। जैसे ही महिला घटनास्थल से दूर जाने लगी, तो वही आदमी अपने एक दोस्त के साथ फिर से मोटरसाइकिल पर दिखाई दिया और उसने महिला को उसके गंतव्य तक छोड़ने की पेशकश की, जबकि महिला ने टूटी-फूटी अंग्रेजी में उसकी पेशकश ठुकरा दी।

पीड़ित महिला ने ट्वीट कर कहा कि कल रात लाइवस्ट्रीमिंग के दौरान एक युवक ने मुझे परेशान किया। मैंने पूरी कोशिश की कि मामले को आगे न बढ़ाऊं और निकल जाऊं क्योंकि वह अपने दोस्त के साथ था। और कुछ लोगों ने कहा कि यह मेरे बहुत फ्रेंडली होने और बातचीत शुरू करने की वजह से हुआ। इस घटना ने मुझे स्ट्रीमिंग के बारे में फिर से सोचने के लिए मजबूर कर दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...