दुर्ग SP ने ग्रामीण क्षेत्र के थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा मीटिंग ली: डॉ. अभिषेक पल्लव ने पेंडिंग मामलों का विशेष अभियान चला कर निराकरण करने का दिया निर्देश; जानिए बैठक की मुख्य बातें

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के VIP जिले दुर्ग के पुलिस कप्तान डॉ. अभिषेक पल्लव ने आज ग्रामीण क्षेत्र के थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली है। जिसमें कई अहम मुद्दों पर SP ने चर्चा की है। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को साल के अंत के मद्देनज़र पेंडिंग प्रकरणो का विशेष अभियान चला कर निराकरण करने हेतु निर्देशित किया है l

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने थाना में लम्बित प्रकरणो का विवेचक वार समीक्षा कियाl विवेचकों के पास लम्बित अपराध मर्ग व शिकायत का निराकरण हेतु आवशक दिशा निर्देश भी दिएl SP ने थाना प्रभारियों को अपराध नियंत्रण हेतु अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने तथा वारंटियों की गिरफ़्तारी करने निर्देशित किया l

  • ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे जागरूकता अभियान पुलिस चौपाल विजिबल पुलिसिंग को गाँव-गाँव में करने व
  • सायबर जागरूकता, ट्रेफ़िक जागरूकता अभियान को करने निर्देशित किया
  • मुस्कान अभियान के तहत लापता बालक-बालिकाओं का टीम गठित कर दस्तयब करने निर्देशित किया
  • पुलिस अधीक्षक ने नवंबर माह में चलाए विशेष अभियान की प्रशंसा की

बैठक में दुर्ग ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) अनन्त साहू, देवांश राठोर अनुविभागिय अधिकारी पाटन, संजय पुंडीर उप पुलिस अधीक्षक दुर्ग एवं पाटन तथा धमधा अनुविभाग के सभी थाना व चौकी प्रभारी उपस्थित थे l

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कम टैक्स के चक्कर में न भरें गलत ITR:...

भिलाई। आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय केवल टैक्स कम करने पर ध्यान देना भविष्य में भारी पड़ सकता है। अधूरी जानकारी और गलत...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...