भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव: वोटर्स में जोश का माहौल…11 बजे तक 31.27% मतदान; सावित्री मंडावी और ब्रम्हानंद नेताम ने भी दाले वोट…56 वोटिंग केंद्र में 6 हजार जवान तैनात; पढ़िए खास बातें

भानुप्रतापपुर, कांकेर। गुजरात चुनाव के साथ-साथ आज छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट में भी उपचुनाव है। सुबह से ही मतदाताओं में जोश दिख रहा है। बताते चले की भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचनाव में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गई है। वोटिंग केंद्रों के बाहर लंबी लाइन देखने को मिल रही है। 256 पोलिंग बूथ में करीब 1 लाख 95 हजार 822 मतदाता हैं। पूरे विधानसभा में 95 हजार 266 पुरूष मतदाता हैं। जबकि, 1 लाख 555 महिला मतदाता हैं। सिर्फ 1 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है। पुरुष वोटर्स की तुलना में महिला वोटर्स की संख्या अधिक है।

क्षेत्र के अति संवेदनशील इलाके में स्थित 17 मतदान केंद्रों में एक-एक वोट डलवाना बड़ी चुनौती है। नक्सल इलाका होने की वजह से लगभग 6 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई है। मतदान दोपहर 3 बजे तक चलेगा। 11 बजे तक 31.27 फीसदी मतदान हो चुका है। मशीन में खराबी के चलते जेपरा, लखनपुरी और जाड़ेकुर्से में आधे घन्टे देरी से मतदान शुरू हुआ है।

निर्वाचन अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इस सीट के लिए सुबह सात बजे मतदान की शुरुआत हुई और दोपहर तीन बजे तक मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। वोटों की गिनती आठ दिसंबर को होगी।

कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी सुबह 7 बजे पहुंची मतदान केंद्र
कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी सुबह 7 बजे मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान कीं।उनके साथ पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने भी मतदान किया। सर्व आदिवासी समाज के प्रत्याशी अकबर राम कोर्राम ने उड़कुड़ा पोलिंग बूथ पहुंच अपना वोट डाले हैं। कांग्रेस से सावित्री मंडावी, भाजपा से ब्रम्हानंद नेताम और सर्व आदिवासी समाज से अकबर राम कोर्राम ये तीनों प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं।

भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम ने डाला वोट
भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम ने कासावाही गांव में अपना वोट डाला, वोट डालने से पहले चारामा के शीतला मंदिर में पत्नी सहित पूजा की थी। इस सीट के लिए सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। कांकेर जिले के अंतर्गत भानुप्रतापपुर क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक और विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी का 16 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था, तब से यह सीट रिक्त है।

नक्सलियों का PLGA सप्ताह शुरू, 6 हजार जवान तैनात
बस्तर में 2 दिसंबर से माओवादियों का PLGA सप्ताह शुरू हो गया है। ऐसे में हर पोलिंग बूथ में सैकड़ों जवानों की तैनाती की गई है। CRPF, SDF, DRG, कोबरा, BSF समेत अन्य पुलिस फोर्स के करीब 6 हजार जवान तैनात किए गए हैं। पोलिंग बूथ में सुरक्षा बढ़ाई गई है। एक दिन पहले पोलिंग दल EVM के साथ रवाना हुआ था। जिन्हें सुरक्षित बूथों तक पहुंचाया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध रेत उत्खनन पर राज्यपाल रमेन डेका सख्त, बोले—...

रायपुर, 3 जून 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेश की नदियों और बड़े नालों में हो रहे अवैध व बेतरतीब रेत उत्खनन...

CG: जेल से छूटे पूर्व कांग्रेस नेता ने की...

CG कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ जेल से रिहा होने के कुछ ही दिनों बाद पूर्व कांग्रेस...

जेईई एडवांस्ड 2026: मैत्री विद्या निकेतन के अथर्व ठाकुर...

भिलाई। जेईई एडवांस्ड 2026 के नतीजों में मैत्री विद्या निकेतन के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता को साबित करते हुए विद्यालय...

CG में आंधी-बारिश का अलर्ट : साप्ताहिक बाजार में...

दंतेवाड़ा। जिले के चंदेनार साप्ताहिक बाजार में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग घायल...