जिस नाबालिग की हत्या के आरोप में 7 साल से जेल की सलाखें मिलीं, वह पति सहित दो बच्चों के साथ मिली जिंदा, पढ़े क्या है पूरा मामला

जिस नाबालिग की हत्या के आरोप में 7 साल से जेल की सलाखें मिलीं, वह पति सहित दो बच्चों के साथ मिली जिंदा

अलीगढ़: जनपद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिस किशोरी की हत्या और अपहरण के जुर्म में गांव का ही युवक 7 साल से जेल में बंद है। वह किशोरी अब युवती के रूप में जिंदा मिली है। पुलिस को उसके हाथरस गेट क्षेत्र में पति और दो बच्चों के साथ रहने की जानकारी मिली है। पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जेल में बंद युवक विष्णु की मां ने कोर्ट से गुहार लगाई है। वहीं, गोंडा थाने की पुलिस युवती के न्यायालय में 164 के बयान और डीएनए की जांच कराने की मांग को लेकर पहुंची है। बताया जा रहा है कि युवती नाम बदलकर हाथरस में रह रही थी। युवती की शादी हो चुकी है और उसके दो बच्चे भी हैं।

जानें- पूरा मामला
17 फरवरी 2015 को 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा के गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना गोंडा में दर्ज हुई थी। इस मामले में गांव की अनीता के इकलौते बेटे विष्णु पर संदेह जताया, हालांकि कई महीने तक पड़ताल के बाद किशोरी का सुराग नहीं मिला। वहीं, आगरा में एक किशोरी की लाश मिली। उसके शरीर पर मिले कपड़ों के आधार पर गोंडा निवासी पिता ने अपनी बेटी के रूप में शव की पहचान की और विष्णु पर हत्या का आरोप लगा दिया। विष्णु पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और हत्या कर साक्ष्य मिटाने के आरोप में 25 सितंबर 2015 को चार्जशीट दायर करते हुए विष्णु को जेल भेज दिया गया। कुछ दिनों के लिए विष्णु जमानत से बाहर आया। लेकिन कोर्ट में मुकदमे का ट्रायल होने पर विष्णु फिर जेल की दीवारों के पीछे चला गया, हालांकि इस बीच विष्णु के परिवार ने गायब किशोरी की जानकारी जुटानी शुरू की और लड़की के जिंदा होने का पता चला। वहीं मामले पर पुलिस क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि माननीय न्यायालय के समक्ष युवती को पेश किया गया है। डीएनए जांच का अनुरोध किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...