GOOD NEWS: मेगा जॉब फेयर में 45 हजार से अधिक पदों के लिए विभिन्न सेक्टरों में होगी भर्ती…दुर्ग में 10 तक होगा रजिस्ट्रेशन; रायपुर में इन तरीकों को लगेगा कैंप… भिलाई TiMES में देखिये हर एक डिटेल्स

रायपुर , दुर्ग। छत्तीसगढ़ में JOB की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 10 से 15 दिसंबर के मध्य मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से 91 नियोजक संस्थान में उपलब्ध 46616 पदों के लिए भर्ती होनी है। भिलाई टाइम्स में निचे देखिये डिटेल्स।

विभिन्न सेक्टरों – परिधान 12800 पद, बैकिंग एंड फाइनेंसियल के लिए 255 पद, सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाएं के लिए 2805 पद, स्वास्थ्य सेवा के लिए 150 पद, पर्यटन और आतिथ्य के लिए 3055 पद, संभार तंत्र के लिए 1801 पद, उत्पादन के लिए 18628 पद, खुदरा के लिए 6480 पद, सुरक्षा एवं बचाव के लिए 642 पदों आदि के लिए प्री रजिस्ट्रेशन-

गुगल फार्म लिंक bit.ly/jobfair–application द्वारा इच्छुक आवेदक रजिस्ट्रेशन कर सकते है। प्री रजिस्ट्रेशन के लिए दिनांक 10 दिसंबर को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग मालवीय नगर चौक में प्री रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा।

आवेदक 10 दिसंबर समय प्रातः 10:30 बजे अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छत्तीसगढ निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड उक्त समस्त दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रति एवं 02 नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग मालवीय नगर चौक में उपस्थित हो सकते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...