दुर्ग MP विजय बघेल और सरोज पांडेय ने स्टेशन में बंटवाई मिठाई:विजय ने वंदे भारत एक्सप्रेस का उत्साह से किया स्वागत…फ्लैग दिखाकर किया रवाना; भिलाई के दिग्गज BJP नेता रहें शामिल…देखिये तस्वीरें

दुर्ग। मध्य भारत की पहली एवं देश की छठवीं वंदे भारत एक्सप्रेस दुर्ग रेलवे स्टेशन पर 1 बजकर 45 मिनट पर पहुंची। जिसका भाजपा ने भव्य स्वागत किया। दुर्ग संसद विजय बघेल ने स्टेशन में मौजूद लोगों को मिठाई बांट कर अपनी खुशी जाहिर की है। आपको बता दें भारत में निर्मित सबसे तेज गति से चलने वाली नागपुर से बिलासपुर की दुरी 412 किलोमीटर को साढ़े पांच घंटे में पूरा कर लेगी। कुछ देर बाद ट्रैन को हरी झंडी दिखाकर दुर्ग रेलवे स्टेशन से बिदा किया गया।

आज सुबह वंदे भारत एक्सप्रेस को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागपुर से लोकार्पण किया। हरी झंडी दिखाकर बिलासपुर के लिए रवाना किया गया। करीब 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली सेमि हाई स्पीड ट्रैन वंदे भारत एक्सप्रेस की गाड़ी संख्या 20825/20826 है जो शनिवार छोड़कर सप्ताह में छह दिन दोनों छोर से संचालित की जाएगी।

दुर्ग संसद विजय बघेल ने बताय कि, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रयास से वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी हाई स्पीड ट्रेन की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे, विषक्ली नगर विधायक विद्या रतन भसीन, पुर्व विधायक लाभचंद बाफना, दुर्ग जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, भिलाई जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया, महामंत्री ललित चंद्राकार, शंकर लाल देवांगन, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, अमृत देवांगन, पप्पू चंद्राकार, विधी यादव, अरूण सिह, मनोज शर्मा, रितेश शर्मा, मनमोहन शर्मा एवं भाजपा के पदाधिकारी व आम नागरिक मानस उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...