छत्तीसगढ़ में 13 साल की नाबालिग के साथ बलात्कार: घर में घुस कर युवक ने बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंसा…फिर किया रेप, गिरफ्तार; आरोपी के बारे में जान कर हैरान हो जाएंगे आप

घटना के वक्त लड़की घर में अकेली थी, घर के सभी लोग काम पर गए हुए थे

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नाबालिग के साथ रेप का मामला प्रकाश में आया है। दरहसल जिले के सिहावा थाना इलाके में 13 साल की नाबालिग बच्ची के साथ उसके पड़ोसी राहुल नेताम (18 वर्ष) ने बलात्कार किया है। आरोपी युवक को पुलिस ने शनिवार को अरेस्ट कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को घटना के वक्त लड़की घर में अकेली थी। घर के सभी लोग काम पर गए हुए थे।

भास्कर के खबर के अनुसार आरोपी राहुल नेताम लड़की को अकेला पाकर उसके घर में घुस गया। युवक नाबालिग का पडोसी था इसलिए बच्ची ने आरोपी को अंदर आने से मना नहीं किया। आरोपी राहुल पहले घर के अंदर आया, लड़की से इधर-उधर की बात करता रहा और इसके बाद रेप कर फरार हो गया।

लड़की चिल्लाकर किसी को नहीं बुला सके, इसलिए उसने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। उसने किसी से घटना का जिक्र करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्रालय की कर्मचारी बस में लगी आग : 30...

रायपुर। नया रायपुर स्थित महानदी भवन के पास बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शासकीय कर्मचारियों को लेकर जा रही एक चलती...

संजय रूंगटा ग्रुप में ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में मंगलवार को आगामी फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की स्टारकास्ट और मेकर टीम ने छात्रों के साथ...

राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp अकाउंट के कथित तौर पर हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर ने...

21 साल से सड़क नहीं बनी तो मां दंतेश्वरी...

दंतेवाड़ा। विकास की राह अगर सरकारी दफ्तरों से होकर गुजरती है तो डेंगलरास गांव के ग्रामीणों का इंतजार शायद थोड़ा ज्यादा लंबा हो गया...