KANKER BREAKING: नायाब तहसीलदार समेत चार की मौत…कुएं में मिला चारों का शव, पहले मिली कार, अब शव

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शनिवार से लापता हुए चार लोगों का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। बताय जा रहा है की कुआ के भीतर कार में सभी का शव फंसा हुआ था। पुलिस ने कार को कुआ से बहार निकल लिया है। रहस्यमयी ढंग से कार सहित लापता हुए नायब तहसीलदार और उनके परिवार के 3 लोगों की पुलिस तलाश कर रही थी।

देखिए Video :-

आपको बता दें, कि कांकेर जिले के गोविंदपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने आए एक ही परिवार के 4 लोग नेशनल हाईवे से कार समेत लापता हो गए थे। चारों का मोबाइल फोन स्विचऑफ आ रहा था। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ था।पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच कर रही थी।

परिजनों के अनुसार 10 दिसंबर की सुबह ओडिशा रायगढ़ निवासी नायब तहसीलदार सपन सरकार (42 वर्ष), उनकी पत्नी दीपू सरकार (40 वर्ष) और कोंडागांव निवासी हजारी ढाली (65 वर्ष), विश्वजीत अधिकारी (52 वर्ष) कोंडागांव से कांकेर के लिए निकले थे। शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात में लगभग 10 बजे कांकेर से एक कार पर सवार होकर चारों सदस्य कोंडागांव के लिए निकले थे। इसके बाद से चारों अब तक घर नहीं लौटे हैं। सभी के मोबाइल भी बंद बता रहा था।

विश्वजीत अधिकारी की पत्नी ने बताया कि उन्हें लगभग 10.30 बजे फोन कर उनके पति ने बताया कि वह कांकेर से निकल चुके हैं और लगभग 2 घंटे में वह कोंडागांव पहुंच जाएंगे। उनके साथ रायगढ़ से उनके दामाद का परिवार भी साथ पहुंचेंगा, मगर कुछ ही देर बाद जब उन्हें कॉल किया गया तो कॉल नहीं लगा,वही पत्नी ने सोचा शायद वह नेटवर्क से बाहर होंगे मगर लगातार फोन करने पर भी फोन नहीं लग पाया। लगातार चारों सदस्यों को परिवार की ओर से फोन किया जा रहा था, मगर किसी का भी फोन नहीं लगा. चारों के फोन स्विच ऑफ बता रहा था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...