दुर्ग के वार्ड नं 32 के सड़कों का होगा कायाकल्प: MLA वोरा और मेयर बाकलीवाल ने सदर बाजार की बहुप्रतीक्षित सड़क सीमेंटीकरण कार्य का किया भूमिपूजन…गुणवत्ता बनाए रखने के दिए निर्देश

दुर्ग। दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में सोमवार को दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने वार्ड के नागरिकों के बीच वार्ड-32 दुर्गा मंदिर चौक सदर बाजार में सीमेंटीकरण सड़क का निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। वार्ड-32 में 6.70 लाख की लागत से संगीता सोनी के निवास गली से चेतन जैन की गली तक सड़क में सीमेंटीकरण कार्य किया जाना है।

विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने संबंधित विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा, लंबे समय से क्षेत्रीय लोग इस सीमेंट सड़क निर्माण कार्य की मांग कर रहे थे। सड़क निर्माण कार्य से नागरिको को लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्रीय विकास के लिए प्रयत्नशील है।

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी सूरत में समझौता बर्दाश्त नहीं होगा। वह समय समय पर सड़क की गुणवत्ता का करने को कहा।भूमिपूजन के मौके पर लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, एल्डरमेन राजेश शर्मा, पूर्व पार्षद संगीता सोनी, चंपालाल सोनी, समीर देवांगन, विष्णु सोनी, आनंद ताम्रकार, संजय ताम्रकार, बाई जैन, रवि देवांगन, शांता बाई पाढारिया, आशुतोष तिवारी, चेतन जैन, अमोल जैन मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...