Mahadev Book के बड़े गुर्गे की दुर्ग पुलिस ने खोल दी पोल: 6 करोड़ रूपयों का लेन-देन, नागपुर-कोलकाता में ऑपरेट हो रहा है पैनल… मास्टरमाइंड से डायरेक्ट कांटेक्ट; पुलिस ने प्रेस रिलीज़ में किया खुलासा; पढ़िए

दुर्ग। दुर्ग जिला पुलिस की ऑनलाइन सट्टा ऐप महादेव बुक के खिलाफ लगातर कार्रवाई जारी है। दुर्ग पुलिस के हाथ इस बार बड़ा खिलाड़ी लगा है। सट्टा ऐप में इस्तेमाल हो रहें फर्जी एकाउंट्स को संचालित करने वाला मास्टर माइंड सट्टा कारोबारी मोहम्मद नसमुद्दीन को पुलिस ने बीते दिन गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दवाई दुकान की आड़ में ऑन लाईन सट्टा का कारोबार संचालित कर रहा था। आरोपी ने धोखाधड़ी कर बैंक खातों को खुलवाया था।

महादेव बुक के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई से अब पीड़ित बैंक खाता धारक ऑन लाईन सट्टा ऐप के विरूद्ध खुलकर सामने आ रहें है। पुलिस ने इस मामले में अब तक बरामद 22 बैंक खातों के विश्लेषण पर लगभग 06 करोड़ रूपयों का लेन-देन का खुलासा किया है। पुलिस सूत्रों की माने तो इन बैंक खतों से और भी बहुत से बड़े खुलासें हो सकते है।

आम्रपाली रेसीडेन्सी, जामुल, दुर्ग निवासी आरोपी मोहम्मद नसमुद्दीन, पिता फकरूद्दीन पुलिस ने से 01 लैपटॉप, 02 नग मोबाईल, 05 नग चेकबुक, 01 नग पासबुक, 02 नग एटीएम कार्ड बरामद किया है। ये कार्रवाई थाना भिलाई भट्ठी और एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की संयुक्त टीम ने की है।

पुलिस की प्रेस नोट में जानिए डिटेल्स :-
दुर्ग पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि, ऑन लाईन सट्टा के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही थी तथा कार्यवाही के दौरान प्राप्त बैंक खातों की जांच सूक्ष्मता से की जा रही थी। प्राप्त बैंक खातों की जांच के दौरान सट्टा कारोबारियों द्वारा खाता धारकों के बैंक खाता को धोखे से खुलवाकर सट्टे के कारोबार में उपयोग करना पाया गया।

इसी क्रम में दिनांक 11.12.2022 को थाना भिलाई भट्ठी एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को सूचना मिली कि नसीमुद्दीन पिता फखरूद्दीन निवासी आम्रपाली रेसीडेन्सी जामुल द्वारा अनेक व्यक्तियों को विश्वास में लेकर धोखे से बैंक खाता खुलवाकर, खाते का दुरूपयोग कर रहा है। महादेव, रेड्डी अन्ना ऑन लाईन सट्टा एप में पैनल का संचालन करते हुए धोखाधड़ी किया जा रहा है। आरोपी के विरूद्ध धोखाधड़ी का अपराध घटित करना पाये जाने पर धारा 420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ.अभिषेक पल्लव (भापुसे) द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव (रापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक (भिलाई नगर) निखिल राखेचा (भापुसे, उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) नसर सिद्धीकी (रापुसे) के मार्गदर्शन में एंटी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा एवं थाना प्रभारी भिलाई भट्ठी निरीक्षक के.के.कुशवाहा के नेतृत्व में थाना एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया।

टीम द्वारा संदेहियों पर निगाह रखी जा रही थी एवं विस्तृत जानकारी एकत्रित की गयी। प्राप्त जानकारी के आधार पर टीम द्वारा आरोपी नसमुद्दीन को घेराबंदी कर पकड़ा गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा। किन्तु तकनीकी रूप से निरंतर पूछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकार किया। उसने जो पुलिस को बताया उससे ज्ञात हुआ कि आरोपी दवाई दुकान की आड़ में लगभग 01 वर्षे से फर्जी खाता खुलवाकर खातों का उपयोग महादेव ऑन लाईन सट्टा के पैनल में कर रहा है।

आरोपी द्वारा उक्त पैनल का संचालन नागपुर एवं कोलकाता में कराया जा रहा है एवं आरोपी द्वारा उक्त अवैधानिक कार्य के संचालन हेतु 15,000 – 20,000 रू के मासिक वेतन में व्यक्तियों को रखा गया। आरोपी द्वारा स्वयं अपने एवं अपनी पत्नी के खातों का उपयोग भी ऑन लाईन सट्टा एप्प महादेव सट्टा एवं अन्य बुक के ट्रांजैक्शन हेतु किया जा रहा था। अग्रिम कार्यवाही थाना भिलाई भट्ठी से की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...