आरक्षण बिल विवाद के बीच दिल्ली पहुंची CG गवर्नर: राष्ट्रपति मुर्मु से मिली राज्यपाल उइके… इन बातों पर हुई चर्चा; पढ़िए

नई दिल्ली, रायपुर। छत्तीसगढ़ में आरक्षण विधेयक का मामला गरमाया हुआ है। इसी बिच छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मंगलवार को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में सौजन्य भेंट किया है। इस दौरान उन्होंने उनका कुशलक्षेम जाना। छत्तीसगढ़ के राजभवन में आरक्षण का बिल अटका हुआ उसपर अभी तक राज्यपाल ने हस्ताक्षर नहीं किया है। जिसके वजह से प्रदेश की राजनीती गर्म है। कयास लगाया जा रहा है की राज्यपाल आरक्षण बिल के संदर्ब में भी राष्ट्रपति से चर्चा कर सकती है।

इस मौके पर राष्ट्रपति मुर्मु को राज्यपाल उइके ने प्रदेश की विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी तथा 12 जनवरी 2023 को प्रदेश के प्रतिष्ठित शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर के स्थापना के 75वें वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित ‘हीरक जयंती समारोह’, एमिटी विश्वविद्यालय रायपुर के दीक्षांत समारोह तथा आदिवासी शिव संस्कृति समिति, जिला-नर्मदापुरम द्वारा 12 से 18 फरवरी 2023 को आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया। राष्ट्रपति ने अपने निर्धारित कार्यक्रमों के अनुरूप यथासंभव आने की बात कही।

इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मु को राज्यपाल उइके ने राजभवन की त्रैमासिक पत्रिका ‘एक आशा’ की प्रति भी भेंट की और राजभवन सचिवालय की नवाचार संबंधी गतिविधियों से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का शाल व स्मृति चिन्ह भेंटकर अभिवादन किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...