सड़क सुरक्षा परिषद की समीक्षा बैठक संपन्न: MLA वोरा हुए शामिल… बढ़ते हादसों पर जताई चिंता, चालानी कार्यवाही की जगह जागरूकता पर दिया जोर; कुम्हारी फ्लाईओवर और स्मृति नगर TI के साथ हुए हादसे का भी किया जिक्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक संपन्न हुई। छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा शामिल हुए वहां उन्होंने जिले में दुर्घटनाओं में मौतों के बढ़ते आंकड़ों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि हाल ही में कुम्हारी ओवरब्रिज में एक ही रात में घटित दुर्घटना की पुनरावृत्ति रोकने पर्याप्त कदम उठाए जाएं राजनांदगांव मार्ग में जगह जगह गाड़ियां खड़ी रहती हैं जिससे स्मृति नगर चौकी प्रभारी का दुर्घटना में दुखद निधन हो गया था।

वोरा ने कहा कि, एक गाइडलाइन जारी कर हाइवे पेट्रोलिंग की गश्त बढ़ाना उचित होगा। उन्होंने जनभावनाओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि लगातार हो रही चलानी कार्यवाही से पहले लोगों में जनजागरण लाने हेतु कैम्प लगाना चाहिए। जहां यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ ही त्वरित रूप से पॉल्यूशन सर्टिफिकेट एवं लाइसेंस बनाने की भी सुविधा हो।

वोरा ने कहा कि, मुख्य मार्गों में बिना मार्किंग के ब्रेकर से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने समय समय पर लगातार रोड मार्किंग करवाई जाए। ब्लैक स्पॉट का चिन्हांकन करने के बाद तुरंत कार्यवाही कर कैट आई, मार्किंग, बेरिकेटिंग एवं रेडियम पेंट कराया जाए। रोड मार्किंग, पेड़ों में पुताई व आकस्मिक रोड सेफ्टी कार्यों के लिए प्रति वर्ष जिलेवार राशि की स्वीकृति की जाए।

वोरा ने कहा कि, स्कूल कॉलेज के बसों की फिटनेस जांच एवं ड्राइवर हेल्पर की समय समय पर ट्रैफिक नियमों पर कॉउंसिलिंग अनिवार्य की जाए। शहरी क्षेत्र के प्रमुख चौक चौराहों में सीसी टीवी कैमरा लगाने का प्रावधान किया जाए । शहर के लिए मांग करते हुए उन्होंने दुर्ग के महमरा एनीकट के दोनों ओर प्रकाश व्यवस्था एवं पुलिस बीट की स्थापना के प्रावधान रखने कहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राइस मिलों में करोड़ों का धान कम : खाद्य...

बलौदाबाजार। जिले में धान भंडारण और कस्टम मिलिंग की व्यवस्था में गड़बड़ी की आशंका पर खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर कुलदीप...

छत्तीसगढ़ी भाषा को मिलेगा बढ़ावा : स्कूलों में 27...

रायपुर। छत्तीसगढ़ी भाषा और स्थानीय बोलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रदेशभर के शासकीय स्कूलों में ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ आयोजित किया जाएगा।...

GPSCC अध्यक्ष की नियुक्ति में देरी पर हाईकोर्ट सख्त...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में नियमित अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर हो रही देरी अब हाईकोर्ट के निशाने पर है। बिलासपुर हाईकोर्ट...

रायपुर में स्पोर्ट्स शोरूम में चोरी का खुलासा :...

रायपुर। राजधानी के पंडरी थाना क्षेत्र में स्पोर्ट्स शोरूम में हुई चोरी की वारदात को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है।...