कोविड की संभावित लहर को‌ लेकर भिलाई चेंबर अलर्ट…व्यापारियों के साथ मीटिंग, लिए गये जरुरी निर्णय

  • जोन प्रभारियों के माध्यम से सभी बाजारों में व्यापारियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं बनाने किया जा रहा जागरूक
  • जिलाधीश से भेंटकर सभी व्यापारियों को बूस्टर डोज लगाना सुनिश्चित करने की मांग

भिलाई। चीन समेत कई देशों में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए देश में एक बार फिर से संभावित स्थिति के मद्देनजर सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। इसी कड़ी में भिलाई चेम्बर द्वारा भी इकाई के सभी बाजारों में सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियां बरतने कार्य शुरू कर दिये गये हैं। इस क्रम में चेम्बर द्वारा जोन प्रभारियों के माध्यम से सभी बाजारों में व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों में आवश्यक व्यवस्थाएं बनाने जागरूक किया जा रहा है। वहीं चेम्बर द्वारा जिलाधीश से सभी व्यापारियों को बूस्टर डोज लगाने की मांग की जाएगी।

चैम्बर हुआ अलर्ट
भिलाई चेम्बर के अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्र ने बताया कि चीन में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण की स्थिति भयावह हो गई है, जिसके मद्देनजर देश में भी इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसी क्रम में भिलाई चेम्बर भी अलर्ट होकर संभावित स्थिति को ध्यान में रखते हुए बाजारों में व्यापारियों को कोविड से बचने के सुरक्षात्मक उपाय जिसमें मास्क पहनना, सैनेटाइजर का उपयोग आदि व्यवस्थाएं बनाने अपील की जा रही है। भिलाई चेम्बर के अंतर्गत सभी जोन प्रभारियों को जोन अंतर्गत सभी बाजारों एवं व्यापारियों को जागरूक किया जा रहा है।

व्यापारियों को लगेंगे बूस्टर डोज
चेम्बर के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने बताया कि पूर्व में शासन द्वारा लोगों को दो चरणों में वैक्सीन लगाई जा चुकी है, तत्पश्चात बूस्टर डोज भी लगाया जा चुका है। इसी क्रम में चेम्बर द्वारा प्रशासन से संवाद कर व्यापारियों को वैक्सीन लगाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया था। इसके बावजूद अब भी कई व्यापारियों को बूस्टर डोज नहीं लग पाया है। इस संबंध में चेम्बर जिलाधीश से मांग करता है कि शिविर लगाकर सभी व्यापारी साथियों को बूस्टर डोज लगाया जाये। इस पूरी व्यवस्था में चेम्बर पूरी तरह से प्रशासन से साथ खड़ा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...