रायपुर के पत्रकारिता कॉलेज में इस एसोसिएट प्रोफेसर ने छात्र के साथ किया गंदा काम: KTU परिसर में ही अपने कक्ष में बुलाया फिर… करियर बर्बाद करने की देता था धमकी, FIR दर्ज; जानिए पूरा मामला…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के विज्ञापन और जनसंपर्क विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर शैलेंद्र खंडेलवाल के खिलाफ़ छात्र के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रोफेसर छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करता था और उसके मना करने पर फेल करने कि धमकी देता था। ये मामला नवंबर का बताया जा रहा है। इससे परेशान होकर छात्रा ने अब जा कर महिला थाना रायपुर में केस दर्ज कराया है।

आरोपी हो गया फरार
महिला पुलिस थाना कि टीम ने जब एसोसिएट प्रोफेसर को गिरफ्तार करने विश्विद्यालय पहुंची तब प्रोफेसर फरार पाया गया। माना जा रहा है कि जल्द ही इस मामले में प्रोफेसर को गिरफ्तार किया जा सकता है। इस पूरे कांड को यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने भी दबाने का प्रयास किया, आखिरकार मामला पुलिस तक पहुंचा। लड़की की शिकायत पर अब कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक, यूनिवर्सिटी सूत्रों के अनुसार इस कांड का आरोप युनिवर्सिटी के एपीआर डिपार्टमेंट (विज्ञापन और जनसंपर्क विभाग) के एसोसिएट प्रोफेसर शैलेंद्र खंडेलवाल पर है। लड़की ने पुलिस से अपनी शिकायत में कहा है कि मामला नवंबर महीने का है। एसोसिएट प्रोफेसर खंडेलवाल ने यूनिवर्सिटी कैंपस में ही अपने कमरे में जबरन लड़की को बुलाया।

इसके बाद खंडेलवाल ने छात्रा के साथ गंदी हरकतें की। छात्रा का कहना है कि वो इन सब बातों से काफी सेहम गई थी। कुछ दिनों तक किसी से कुछ नहीं कहा, इसके बाद उसने शिकायत करने की सोची। खंडेलवाल ने छात्रा को धमकाते हुए कहा कि अगर किसी से कुछ कहा तो करियर बर्बाद कर देगा, पढ़ाई बंद करवा देगा। सहमकर तब लड़की किसी से कुछ नहीं बोली, मगर अब उसने ये बातें घर वालों को बताई और पुलिस से जाकर शिकायत की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...