संतोषी पारा कैंप-2 में श्रीशिव महापुराण कथा: 4 जनवरी से तीन दिनों तक पार्थिव शिव महाभिषेक होगा…12 तक भोले की भक्ति में डूबेगा कैंप

भिलाई। विशाल नौ दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा एवं त्रिदिवसीय पार्थिव शिव महाभिषेक 4 से 12 जनवरी तक वार्ड-33, 34, संतोषी पारा केम्प-2 में आयोजित है।
पत्रकारवार्ता में आयोजनकर्ता जोन अध्यक्ष व वार्ड पार्षद जलंधर सिंह व शैलेजा राजू ने बताया कि 4 जनवरी को कलश यात्रा एवं शिव पुराण महात्मा, 8 जनवरी को दिव्य शिव पार्वती विवाह, 9 जनवरी को गणपति प्राकट्य महोत्सव एवं पार्थिव शिव महाभिषेक आरंभ, 10 जनवरी को द्वादश ज्योतिर्लिंग प्राकट्य महिमा, 11 जनवरी को शिव महापुराण पूजन चढ़ोत्री महाआरती, 12 जनवरी को शिव महिम्न स्तोत्र, बिल्वपत्र वर्षा व भंडारा का आयोजन किया गया है।  

जालंधर सिंह ने बताया कि कथा का वाचन वृन्दावन से पधारे कान्हा जी महाराज करेंगे। कथा का यूट्यूब चेैनल पर होगा। आयोजनकर्ता ने श्रद्धालुआें से अपील की है कि इस विशाल नौ दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा एवं त्रिदिवसीय शिव महाभिषेक में शामिल होकर अपने जीवन को सफल बनाने की अपील की है। इस दौरान एन धन राजू राकेश मिश्रा, अशोक गुप्ता, राजेश शर्मा, कुंवर सिंह, आलोक मिश्रा, संदीप मिश्रा, बिलले सिंह, अशोक सेठ, बोलबम गुप्ता, विरेन्द्र चंद्राकर, रामेश्वर, शिवकुमार यादव, मंजीत सिंह एवं समस्त वार्डवासी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...