New Year में Mahadev Book के खिलाफ दुर्ग पुलिस की पहली कार्रवाई…महाराष्ट्र में महादेव बुक का ब्रांच ध्वस्त, 6 गुर्गे पकड़े गए

भिलाई। ऑनलाइन सट्‌टा एप महादेव बुक के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने साल के आखिरी दिन भी कार्रवाई की है। हालांकि, जिन गुर्गों को पुलिस ने पकड़ा है उन्हें साल के पहले दिन पेश करेगी। महादेव बुक के 13वें ब्रांच के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने यह कार्रवाई की है। अब तक 13 ब्रांचों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। 14वें ब्रांच को गोंदिया से ध्वस्त किया गया है। हालांकि, इस तरह कई ब्रांच है। जहां धड़ल्ले से महादेव बुक ऑपरेट हो रहा है।

दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने सामान्य ब्रीफिंग में बताया है कि महाराष्ट्र गोंदिया में यह कार्रवाई की गई है। 6 लोगों को पकड़ा है। 3 लैपटॉप और 14 मोबाइल सीज किया है। जिन लड़कों को पुलिस ने पकड़ा है, अधिकांश भिलाई-दुर्ग के रहने वाले हैं। अब देखने वाली बात ये है कि जो गुर्गे पकड़े गए हैं, वो किसके लिए काम कर रहे थे। इससे पहले कई बड़े प्लेयर पकड़े गए हैं। जिनके गुर्गे अब भी अलग-अलग जगहों में सिस्टम ऑपरेट कर रहे हैं।

महादेव बुक में कई नए खुलासे भी हो रहे…

  • बैंक में हैवी ट्रांजेक्शन, पुलिस की नजर: कैंप, खुर्सीपार और वैशालीनगर इलाके में संचालित होने वाले बैंकों पर पुलिस की नजर है। पुलिस को शक है कि वैशालीनगर, कैंप और उससे लगे आसपास इलाकों के बैंकों के करंट एकाउंट में भारी मात्रा में ट्रांजेक्शन हुए हैं। वो ट्रांजेक्शन महादेव बुक से जुड़े लोगों के हो सकते हैं। चूंकि, महादेव बुक के गुर्गों ने पैसे मंगवाने के लिए सेल्फ एकाउंट या खुद से खुलवाए गए एकाउंट का यूज कर रहे हैं। ये बातें हर प्रेस कान्फ्रेंस में सामने आ चुकी है कि बैंक एकाउंट खुलवाने का जिम्मा अलग-अलग एजेंटों को दिया जाता है। बीते दिनों बीएसपी के एक ठेकेदार ने अपने स्टाफ का खाता खुलवाया था, जिसे महादेव बुक के हैवी ट्रांजेक्शन के लिए दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस एंगल पर बहुत जल्द बड़ा खुलासा होने वाला है
  • टूरिस्ट स्पॉट से ऑपरेट हो रहा महादेव सट्‌टा, क्योंकि…: महादेव बुक ऑपरेट होने का नया ठिकाना इन दिनों टूरिस्ट स्पॉट है। अब तक दुर्ग पुलिस ने 13 ब्रांचों के खिलाफ कार्रवाई की है, इनमें से अधिकांश बड़े शहरों से पकड़े गए हैं। बीते दिनों जो गुर्गे पकड़े गए, वो तो शिमला से पकड़े गए। अधिकांश गुर्गे गोवा से सिस्टम ऑपरेट कर रहे हैं। पुलिस अब ऐसे जगहों को अपनी लिस्ट में रखी है, वहां के लिए अलग से सिस्टम ऑपरेट किया जा रहा है। नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा है। इसके पीछे एक बड़ी वजह ये सामने आई है कि टूरिस्ट स्पॉट में बैठकर काम करने से किसी को शक नहीं होगा। इसी सोच के साथ गुर्गे काम कर रहे हैं।
  • पुराने प्लेयर पर नजर, कहीं दोबारा तो शुरू नहीं हो गए: ये बड़ा सवाल है कि जो गुर्गे और प्लेयर पकड़े गए थे, वो दोबारा महादेव बुक की आईडी तो नहीं चला रहे हैं? इस सवाल पर दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव कई बार जवाब दे चुके हैं कि अभी तक उनके पास इस तरह की शिकायत नहीं आई है। लेकिन हमारी नजरें बनी हुई है। दुर्ग एसपी की स्पेशल टीम ऐसे लोगों पर नजरें बनाई हुई है। हालांकि, ये चर्चा है कि नसीम के गुर्गे फिर से एक्टिव होकर काम पर लग गए हैं। अब देखने वाली बात ये है कि पुलिस पुराने प्लेयर्स के गुर्गों को कब पकड़ती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...