2022 की आखिरी रात CG की राजधानी में भीषण सड़क हादसा: ड्यूटी जॉइन करने जा रहे पुलिस जवान को हाईवा ने ठोका… फ्यूल टैंक हुआ ब्लास्ट; दूसरा बाइक सवार उसी हाईवा में पीछे से टकराया… दोनों की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 2022 साल की आखिरी रात बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में रायपुर पुलिस के जवान सहित 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। ये घटना नवा रायपुर इलाके में हुआ। निमोरा के पास बन रहे एक्सप्रेस वे पर ये हादसा हुआ है। ड्यूटी जॉइन करने अभनपुर जा रहे पुलिस जवान कुलदीप तिर्की की बाइक को एक हाईवा ने टक्कर मार दिया।

टक्कर से बाइक का फ्यूल टैंक फट गया और उसमे आग लग गई। हादसे में पुलिस जवान कुलदीप तिर्की बुरी तरह से जख्मी हो गया और उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद हाईवा सड़क पर कड़ी हुई थी। तभी पीछे से आ रहे एक और युवक जिसका नामा दिनेश रक्सेल है वो भी अपनी बाइक समेत हाईवा से जा टकराया।

टक्कर की वजह से दिनेश के सिर और शरीर के कुछ अंगों में गंभीर चोटें आई और उसकी भी मौत हो गई। बताया जा रहा यही की दिनेश रायपुर के मौदहापारा इलाके का रहने वाला है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...