हर साल की तरह इस साल भी बाबा गुरु घासीदास के दर्शन से MLA देवेंद्र ने की न्यू ईयर की शुरुआत… दर्शन करने विधायक यादव के नेतृत्व में गिरौदपुरी पहुंचे सैंकडों भिलाईयंस; देखिए तस्वीरें

भिलाई, बलौदाबाजार। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के नेतृत्व में आज नव वर्ष के पहले दिन सैकड़ों भिलाईयंस युवा और नागरिक गिरौदपुरी धाम की यात्रा में गए हैं। हर साल की तरह इस साल भी भिलाई नगर विधायक गिरोधपुरी की यात्रा में निकले है। जहां वे गिरौदपुरी धाम में स्थित बाबा गुरु घासीदास की मंदिर और सत्य के प्रति जैतखाम पहुंचे। वहाँ विधिवत पूजा अर्चना की।

सुबह करीब 10 बजे यात्रा की शुरुआत की गई और दोपहर तक सभी लोग गिरोधपुरी के पावन धरा पर पहुंच गए। विधायक देवेंद्र यादव ने बाबा गुरु घासीदास की बताए हुए सिद्धांतों को याद करते हुए उनकी प्रार्थना की और हमेशा बाबा गुरु घासीदास के बताए हुए सत्य के मार्ग पर चलने का सभी दर्शनार्थियों ने शपथ लिया।

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि वे हर साल नव वर्ष के अवसर पर बाबा गुरु घासीदास जी का दर्शन करने के लिए गिरोधपुरी की पावन धरा पर जाते हैं । इस साल भी उन्होंने अपने नववर्ष की शुरुआत गिरौदपुरी धाम में गुरु घासीदास की पूजा अर्चना के साथ किए हैं विधायक ने कहा कि उनकी बताए मार्गों को सत्य का मार्ग समझता हूं। और मानव कल्याण के लिए उनके सिद्धांतों पर चलना बेहद जरूरी है।

उन्होंने मनखे मनखे एक समान का संदेश देकर पूरे दुनिया में मानव का मानव जाति के प्रति भेदभाव को मिटाने की कोशिश की है। और यह संदेश दिया है कि सभी व्यक्ति एक समान है। कोई गरीब कोई अमीर कोई छोटा कोई बड़ा नहीं होता और हमें सिद्धांतों पर ही चलना चाहिए। इसीलिए मैं हर साल अपने नववर्ष की शुरुआत बाबा गुरु घासीदास जी के दर्शन और पूजा अर्चना के साथ करता हूं और मेरे साथ अन्य सैकड़ों लोग भी हर साल दर्शन करने गिरौदपुरी धाम जाते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Durg News : प्रदीप मिश्रा की कथा स्थल से...

दुर्ग। भिलाई की जयंती स्टेडियम में 17 से 23 अगस्त तक हुई सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में भीड़ का...

रक्षाबंधन पर आज से चलेगी स्पेशल ट्रेन, रायपुर-बिलासपुर, रायगढ़...

रायपुर। रेलवे ने रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...