बड़ी खबर: मिलिट्री एयरपोर्ट के पास हुआ बड़ा धमाका, 10 की मौत, आठ अन्य गंभीर रूप से घायल

मिलिट्री एयरपोर्ट के पास हुआ बड़ा धमाका, 10 की मौत, आठ अन्य गंभीर रूप से घायल

नई दिल्ली। काबुल में एक सैन्य हवाई अड्डे के बाहर हुए धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग घायल हो गए हैं. ये धमाका रविवार को हुआ था. अफगानिस्तान के काबुल में सैन्य हवाई अड्डे के बाहर एक विस्फोट की सूचना मिली थी. प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकोर ने रॉयटर्स को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया, “आज सुबह काबुल सैन्य हवाई अड्डे के बाहर एक विस्फोट हुआ, जिसके कारण हमारे कई नागरिक मागे गए हैं और घायल हो गए.” उन्होंने कहा कि जांच चल रही है.

ये हमला किसको निशाना बनाने के लिए किया गया था, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. जानकारी के मुताबिक सैन्यहवाई अड्डे के आसपास के क्षेत्र में सुबह 8 बजे से पहले एक जोरदार विस्फोट सुना गया. इसके बाद इलाके को सुरक्षा बलों ने सील कर दिया है और सभी सड़कों को बंद कर दिया गया है.

इससे पहले एक होटल में हुआ था हमला
इससे पहले 12 दिसबंर को भी काबुल में एक हमला हुआ था जिसमें चीनी व्यापारियों के बीच लोकप्रिय एक होटल को निशाना बनाया गया था. तालिबान सुरक्षा बलों के घटनास्थल पर पहुंचने और आसपास के इलाके को सील करने से पहले बहुमंजिला होटल से धुआं निकलते देखा गया. काबुल में होटल पर हुए इस घातक हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली थी. इस होटल का इस्तेमाल चीनी बिजनेसमैन करते थे.

जानकारी के मुताबिक मध्य काबुल में शहर-ए-नौ इलाके में स्थित इस होटल में पर्यटकों के अलावा चीनी व्यापारियों का आना जाना लगा रहता है. हमले के दौरान तीन हमलावर भी मारे गए थे. कुछ घंटों तक चली गोलीबारी में तीन हमलावरों को ढेर कर दिया गया. इसमें 18 लोगों के घायल होने की भी खबर थी. बता दें, तालिबान सत्ता में वापस आने के बाद से सुरक्षा में सुधार का दावा करता है लेकिन इसके बावजूद देश में कई बार हमले हो चुके है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...