दुर्ग में जुआ फड़ पर IPS की रेड: आम पेड़ के नीचे चल रहा था जुआ, 5 जुआरी धरे गए, कैश भी बरामद

भिलाई। जुआरियों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। आज शाम को दुर्ग सीएसपी आईपीएस वैभव व उनकी टीम ने रेड मारकर कार्रवाई की है। सीएसपी ने बताया है कि, दुर्ग के विजयनगर आमा पेड़ के पास पटरी के पास खेत में जुए का फड़ चल रहा था। हमारी टीम को इनपुट मिला और मौके पर रवाना हुए। पुलिस की टीम ने घेराबंदी करके पांच जुआरियों को पकड़ा है। कुछ भागने की फिराक में थे। उन्हें दौड़ाकर पकड़ा गया। सीएसपी ने बताया कि, मौके से 41400 रुपए बरामद किया गया।

आरोपी

१) अशोक कुमार देवांगन पिता पंचूराम देवांगन उम्र ३६ सकीं विजयनगर वार्ड नो.१२

२) बसंतकुमार सोनी पिता स्व. गोपाल सोनी उम्र ३३ सकीं उरला

३) जितेंद्र साहनी पिता चंदू उम्र २७ साकिन सुपेला भिलाई

४) शेख़ आफ़रीदी पिता शेख़ फ़रीद उम्र २५ पता सुपला भिलाई

५) अर्जुन सोनकर पिता स्व. दिनेश सोनकर उम्र २७ पता इंदिरा नगर सुपला

६) चीनू ठाकुर पिता सुधाकर ठाकुर उम्र ५५ पता ग्रीन चौक दुर्ग

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग जिले में थाना प्रभारियों का तबादला, एसपी ने...

दुर्ग। पुलिस विभाग में कसावट लाने दुर्ग जिले में थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है। एसपी विजय अग्रवाल ने देर रात...

जुए के फड़ पर पुलिस की मिलीभगत का आरोप,...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जुए के अवैध कारोबार को संरक्षण देने के आरोप में पुलिस विभाग पर बड़ी कार्रवाई हुई है। प्रतापपुर...

मध्यप्रदेश से तुलना में DA/DR के मामले में छत्तीसगढ़...

रायपुर। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन ने...

दुर्ग में पैतृक जमीन हड़पने फर्जी दस्तावेज तैयार करने...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र के ग्राम डुंडेरा में पैतृक कृषि भूमि को हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने का मामला सामने...