जिम में कसरत के दौरान होटल कारोबारी को आया हार्ट अटैक, जैकेट उतारते ही हो गई मौत; वीडियो वायरल, देखिए

जिम में कसरत के दौरान होटल कारोबारी को आया हार्ट अटैक

नई दिल्ली। कसरत के बाद दिल का दौरा पड़ने और अचानक मौत होने के मामलों में कमी नहीं आई है। इंदौर का होटल मालिक प्रदीप रघुवंशी इसका नया शिकार बना है। रोज दो घंटे जिम में बिताने वाले रघुवंशी को गुरुवार को कसरत के दौरान ही हार्ट अटैक आया और नीचे गिर गए। रघुवंशी के बेटे की 18 जनवरी को शादी होने वाली है। उससे महज 13 दिन पहले इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ आ गिरा है। 

अचानक दिल का दौरा पड़ने और मौत होने का यह पहला मामला नहीं है। लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। राजू श्रीवास्तव जैसी सेलिब्रिटी की मौत भी कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई थी, जो जिम में कसरत के दौरान आया था। प्रदीप रघुवंशी का स्कीम नंबर 78 में वृंदावन होटल है। वे पिछले सालभर से जिम में रोज कसरत करते थे। गुरुवार को भी रोज की तरह जिम पहुंचे थे। ट्रेडमिल पर वॉक करने के बाद उन्हें पसीना आया। उन्होंने जैकेट उतारी तो चक्कर आने लगे। पास रखी एक टेबल का सहारा लेने की कोशिश की, लेकिन नीचे गिर गए। जिम में कसरत कर रहे कुछ युवक उन्हें पास के अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

वीडियो सोर्स – Amar Ujala Madhya Pradesh

प्रदीप रघुवंशी को भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का करीबी माना जाता था। प्रदीप रघुवंशी कुछ समय पहले तक कंस्ट्रक्शन कारोबार से जुड़े थे। बाद में उन्होंने स्कीम नंबर 78 में एक होटल खोल ली थी। सेहत के प्रति सजग रहने वाले रघुवंशी रोज ही जिम जाते थे। इतना ही नहीं कसरत करते हुए फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर करते थे। 13 दिन बाद उनके बेटे की शादी है। इस हादसे की वजह से परिवार गमगीन है। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा कि क्या करें। 

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में फर्जी बाबा गिरफ्तार, बीमारी ठीक करने और...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में आस्था और लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खुद को सूफी...

लव ट्रायंगल का खौफनाक अंत : प्रेमिका की हत्या...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। प्रेमिका को दूसरे युवक के साथ देखकर नाराज...

रायपुर में NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने...

रायपुर। राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कुशालपुर में NEET की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय छात्र की आत्महत्या का मामला सामने...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं वित्त एवं पंजीयन मंत्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में पंजीयन सेवाओं के आधुनिकीकरण...