छेरछेरा पुन्नी पर CM बघेल पहुंचे दूधाधारी मठ: दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि के लिए की कामना, कहा- ”छेरछेरा पुन्नी के गाड़ा-गाड़ा बधाई”… मुख्यमंत्री को धान से तौला गया; शाकम्भरी महोत्सव में भी हुए शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में छेरछेरा पुन्नी का पर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा है। दूधाधारी मठ परिसर में छेरछेरा पुन्नी मेला का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दूधाधारी मठ पहुंचे। मठ पहुंचकर उन्होंने भगवान के दर्शन किए। CM बघेल ने पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल को को धान से तौला गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, हमारी सरकार ने सभी तीज त्योहारों पर छुट्टी दी है। मुख्यमंत्री निवास में सभी त्योहारों को मनाया गया हैं। किसान सभी के लिए भोजन की व्यवस्था करते हैं, छेरछेरा में दान की राशि जनकल्याण में खर्च की जाती है अन्नदाता समेत सभी वर्ग अनाज को दान करता है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कि, दान देना उदारता और दान लेना अहंकार को नष्ट करने का प्रतीक है। भगवान बालाजी की कृपा से बाईट वर्ष बहुत अच्छी पैदावार हुई है। हुमने 85 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा लेकिन एक भी किसान की शिकायत नहीं आई। सभी को तत्काल भुगतान मिला है।

शाकम्भरी महोत्सव में शामिल हुए

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शाकम्भरी महोत्सव में भी शामिल हुए। CM ने शाकम्भरी माता की पूजा-अर्चना की है। मुख्यमंत्री ने मरार पटेल समाज के कार्यक्रम में शाकम्भरी महोत्सव की शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...