जिम में कसरत के दौरान होटल कारोबारी को आया हार्ट अटैक, जैकेट उतारते ही हो गई मौत; वीडियो वायरल, देखिए

जिम में कसरत के दौरान होटल कारोबारी को आया हार्ट अटैक

नई दिल्ली। कसरत के बाद दिल का दौरा पड़ने और अचानक मौत होने के मामलों में कमी नहीं आई है। इंदौर का होटल मालिक प्रदीप रघुवंशी इसका नया शिकार बना है। रोज दो घंटे जिम में बिताने वाले रघुवंशी को गुरुवार को कसरत के दौरान ही हार्ट अटैक आया और नीचे गिर गए। रघुवंशी के बेटे की 18 जनवरी को शादी होने वाली है। उससे महज 13 दिन पहले इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ आ गिरा है। 

अचानक दिल का दौरा पड़ने और मौत होने का यह पहला मामला नहीं है। लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। राजू श्रीवास्तव जैसी सेलिब्रिटी की मौत भी कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई थी, जो जिम में कसरत के दौरान आया था। प्रदीप रघुवंशी का स्कीम नंबर 78 में वृंदावन होटल है। वे पिछले सालभर से जिम में रोज कसरत करते थे। गुरुवार को भी रोज की तरह जिम पहुंचे थे। ट्रेडमिल पर वॉक करने के बाद उन्हें पसीना आया। उन्होंने जैकेट उतारी तो चक्कर आने लगे। पास रखी एक टेबल का सहारा लेने की कोशिश की, लेकिन नीचे गिर गए। जिम में कसरत कर रहे कुछ युवक उन्हें पास के अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

वीडियो सोर्स – Amar Ujala Madhya Pradesh

प्रदीप रघुवंशी को भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का करीबी माना जाता था। प्रदीप रघुवंशी कुछ समय पहले तक कंस्ट्रक्शन कारोबार से जुड़े थे। बाद में उन्होंने स्कीम नंबर 78 में एक होटल खोल ली थी। सेहत के प्रति सजग रहने वाले रघुवंशी रोज ही जिम जाते थे। इतना ही नहीं कसरत करते हुए फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर करते थे। 13 दिन बाद उनके बेटे की शादी है। इस हादसे की वजह से परिवार गमगीन है। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा कि क्या करें। 

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...