सोशल मीडिया पर छाया ये साइकिल वाला… वीडियो देखकर लोगों ने पूछा- ‘भाई ब्रेक कैसे लगाओगे?’ IPS आरिफ शेख ने शेयर किया वीडियो, देखिए

मल्टीमीडिया डेस्क। सोशल मीडिया पर ये साइकिल वाला जमकर छाया हुआ है। छत्तीसगढ़ के आईपीएस आरिफ शेख ने इस वीडियो को शेयर किया है, जिसे 9 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वायरल वीडियो में एक साइकिल वाला सिर पर भारी-भरकम लोहे का सामान रखकर बेपरवाह साइकिल चलाता हुआ नजर आता है। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि वह दोनों हाथों से साइकिल का हैंडल नहीं बल्कि सिर पर रखा सामान पकड़ा हुआ नजर आता है।

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
इस वीडियो का कैप्शन है, ‘जिंदगी में कुछ मिले या न मिले, बस ऐसा कॉन्फिडेंस चाहिए’। वहीं इसके बैकग्राउंड में गाना चलता है ‘दुनिया में रहना है तो काम कर प्यारे…’। वायरल वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं और मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘जिस तरह से ये साइकिल वाला बैलेंस बनाकर चल रहा है, उससे लगता है कि इसे काफी सालों का अनुभव है’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘दो वक्त की रोटी के लिए इतना बड़ा रिस्क’। तीसरे यूजर ने लिखा, ‘मैं तो अब ये देखना चाहता हूं कि भाई अब ब्रेक कैसे लगाएगा?’

देखें वीडियो…

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...