दंतेवाड़ा: कलेक्टर, एसपी ने ली कानून व्यवस्था की बैठक: धार्मिक एवं समुदाय आधारित मुद्दे सहित कई बिंदुओं पर की चर्चा

दंतेवाड़ा। कलेक्टर विनीत नंदनवार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी की उपस्थिति में आज जिला संयुक्त कार्यालय के डंकनी सभाकक्ष में जिले में शांति व सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से कानून व्यवस्था की बैठक ली गई। बैठक में पुलिस तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी।

कलेक्टर ने कहा कि संवेदनशील पहलुओं तथा मुद्दों पर सतर्कता व सजगता बरतते हुए किसी भी घटना के मूल में जाकर उसके कारणों का पता लगाएं और सभी पहलुओं पर सूक्ष्मता से अध्ययन करें। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को परस्पर समन्वय स्थापित कर हर संवेदनशील मुद्दों पर गम्भीरता से रणनीति तैयार करें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अफवाहों पर सतत निगरानी रखते हुए नियंत्रित करने पर जोर दें। असामाजिक तत्वों पर भी कड़ी नजर रखी जाए। बैठक में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, जिले में कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले मुद्दों, धार्मिक एवं समुदाय आधारित मुद्दों सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।

एसपी ने कहा कि जिले में शांति, सुरक्षा व स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए राजस्व व पुलिस सभी आपस में बेहतर समन्वय करें और कानून व्यवस्था दुरुस्त रखें। किसी प्रकार की घटना या मामला होने पर तत्काल सूचना दें, कहीं पर भी कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल अपने उच्च अधिकारियों को सूचित करें। उन्होंने कहा कि जितनी ज्यादा सूचना तंत्र मजबूत होगी उतनी ही बेहतर तरीके से कानून व्यवस्था पर नियंत्रण रहेगी। बैठक में अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन, एसडीएम कुमार बिश्वरंजन, सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...