हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ‘शादी का वादा करके सहमति से शारीरिक संबंध बनाना रेप नहीं’

‘शादी का वादा करके सहमति से शारीरिक संबंध बनाना रेप नहीं’

नई दिल्ली। उड़ीसा हाईकोर्ट ने दुष्कर्म केस के एक मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि शादी का वादा करके सहमति से व्यस्क महिला के साथ संबंध बनाना दुष्कर्म की श्रेणी में नहीं आता है. कोर्ट ने अपने फैसले में आगे कहा कि अगर कोई महिला सहमति के आधार पर यौन संबंध बनाती है तो आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म संबंधी आपराधिक कानून का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है.

जस्टिस संजीब पाणिग्रही की अध्यक्षता वाली पीठ के मुताबिक, शादी के झूठे वादे को दुष्कर्म मानना ​​गलत प्रतीत होता है. वह इसलिए क्योंकि IPC की धारा 375 के तहत संहिताबद्ध दुष्कर्म की सामग्री इसे कवर नहीं करती है. हाईकोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले की जमानत पर सुनवाई के दौरान यह बड़ा फैसला सुनाया है.

कोर्ट ने सशर्त जमानत का दिया आदेश
जस्टिस पाणिग्रही ने कहा कि पुलिस रिकॉर्ड से पता चलता है कि पुरुष और महिला एक-दूसरे को जानते थे और मेडिकल रिपोर्ट से पता चलता है कि कोई जबरन यौन संबंध नहीं बनाया गया था. कोर्ट ने निचली अदालत के आरोपी को सशर्त जमानत देने का भी आदेश दिया. शर्त के तहत अदालत ने निर्दिष्ट किया है कि जमानत के तहत अभियुक्त जांच प्रक्रिया में सहयोग करेगा और पीड़िता को धमकी नहीं देगा.

आरोप है कि शादी का झांसा देकर एक युवक ने महिला से शारीरिक संबंध बनाए. फिर आरोपी कुछ दिन बाद फरार हो गया. पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय हिरासत में भेज दिया गया. इसके बाद निचली अदालत की ओर से उसकी जमानत याचिका खारिज किए जाने पर आरोपी ने हाईकोर्ट का रुख किया. कोर्ट ने कहा कि आईपीसी की धारा 375 के तहत बलात्कार तब माना जा सकता है जब संबंध महिला की मर्जी के खिलाफ बनाए गए हो.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव की महक का भारतीय U-19 महिला टीम में...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी क्रिकेटर महक नरवासे का चयन भारतीय U-19 महिला टीम में हुआ है. इतना ही नहीं, उन्हें टीम का...

CG News: नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का आरोप, रायपुर...

सूरजपुर | जिले में पदस्थ एक नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, लटोरी क्षेत्र में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के...

Durg News : खदान में डूबने से मासूम बच्चे...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के पथरिया खदान में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने जब...

भाजपा को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में 450 से ज्यादा...

दंतेवाड़ा। बस्तर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा विकासखंड के फूलपाड़ में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा...